Home अपराध आजमगढ़ में डीजल टैंकर में भीषण विस्फोट, तीन लोग जिंदा जले

आजमगढ़ में डीजल टैंकर में भीषण विस्फोट, तीन लोग जिंदा जले

0
48

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। गोरखपुर से डीजल लेकर बिलरियागंज थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप की ओर जा रहा टैंकर जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी-मिर्जापुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान टैंकर बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर के बाद पोल पर लगा ट्रांसफार्मर भी नीचे गिर गया।

बताया गया कि टक्कर के तुरंत बाद तेज धमाका हुआ और डीजल टैंकर में भीषण आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग की लपटों ने पूरे टैंकर को घेर लिया। आग इतनी विकराल थी कि आसपास मौजूद लोग चाहकर भी वाहन के नजदीक नहीं जा सके।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए छह दमकल गाड़ियों को लगाया गया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। हालांकि, तब तक टैंकर पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था। हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  Kharmas: 16 से मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम, जानिए सूर्य के राशि परिवर्तन किन राशियों का चमकेगा भाग्य

हादसे में जान गंवाने वालों में मेहनगर थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी 26 वर्षीय प्रदीप कुमार भी शामिल है। प्रदीप की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, हादसे में मारे गए दो अन्य युवकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी हुई है।

हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और इसके कारणों की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों की ओर से मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। पूरी जानकारी सामने आने के बाद मामले में विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here