Home आज का राशिफल कैसा रहेगा आपके लिए 23 दिसम्बर, 2025 का दिन

कैसा रहेगा आपके लिए 23 दिसम्बर, 2025 का दिन

0
89

आज 23 दिसम्बर, 2025 पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 7 बजकर 8 मिनट श्रवण नक्षत्र रहेगा। सुबह 07:11 से अगले दिन सुबह 07:07 तक शुभ रवि योग भी रहेगा। आज ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति कुछ राशि वालों को करियर में सुनहरी सफलता दिलाएगी। चलिए जानते हैं आज का सभी राशियों का राशिफल।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलें। आज बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। पुरानी बातें भी आपको याद आ सकती हैं। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सामान्य होगी। आज खुद पर तनाव हावी न होने दें साथ ही आपको अपने व्यवहार पर कंट्रोल करना पड़ेगा। अन्यथा किसी मौके पर आपका व्यवहार ही आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है। आज अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगाएंगे। आज जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलता रहेगा। आपसी रिश्ते भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे।

वृषभ राशि
आज व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज वर्कस्पेस पर सीनियर्स और बॉस के द्वारा कुछ बताया जा रहा है तो उसे गंभीरता से लें, और अपनी कमियों को जानकर उसे सुधारने का प्रयास करें।

मिथुन राशि
आज आपका काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके फेवर में रहेंगे। आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज आपको जो भी काम दिया जायेगा उसे अच्छे से पूरा करने में सफल होंगे। बिजनेस में आपको मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

कर्क राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। परिवार वालों की सलाह आज आपके लिए फायदेमंद होगी। आज आपके खास रिश्तेदार आपसे हेल्प लेंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। इस राशि के जो विद्यार्थी घर से दूर रहकर कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही सफलता मिलेगी। करियर को बेहतर बनाने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। पहले से लोन के लिए किया गया आवेदन आज स्वीकृत हो जाएगा।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा होने वाला है। आज पास की किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और संबंधों के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी परेशानी खत्म होने के योग हैं। आप नए सिरे से कोशिश करेंगे तो आप सफल हो सकते हैं। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। आज काम में मन लगेगा। सहयोग और सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जाएगा। किसी दोस्त से मिलने आप उसके घर पर जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आप नए लोगों के संपर्क में आने की कोशिश करेंगे, इससे आपको फायदा होगा। घर पर बच्चों के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को शिक्षक की तरफ से मार्गदर्शन मिलेगा। आप जीवन में खूब आगे बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें -  जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 जून 2025 का दिन

तुला राशि
आज काम में पेरेंट्स की हेल्प मिलने से वह जल्दी ही पूरा होगा। नेगेटिव विचारों से दूरी बनाएं रखें। आपको किसी अपने से उधार लेन देन से बचना चाहिए। इससे रिश्तों में अपनापन बना रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन आज अच्छा रहेगा। आप समाज सेवा से जुड़कर अच्छे कामों को गति देंगे। आपके सरकारी नौकरी में चयनित होने के योग बन रहे हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से बचे।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन रोज के अपेक्षा लाभ देने वाला रहेगा। आपकी मुलाकात आज अपने बचपन के मित्र से होगी। साथ ही बचपन की यादें ताज़ा हो जाएंगी। आपका पेंडिंग वर्क आज पूरा होगा। इस राशि के जो युवा खेल कूद में इंटरेस्ट रखते है, उनका दिन आज अच्छा रहेगा। आज शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। परिवार में सुख शान्ति बनी रहेगी। आज आपके मन में किसी प्रकार का डर रहेगा लेकिन डरने की बात नहीं है यह आपकी ओवर थिन्किंग के कारण हो सकता है। ज्यादा सोचने से बचें वरना काम खराब हो सकते हैं।

धनु राशि
आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज आप जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं। कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। धैर्य और विनम्रता रखें। आज किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है इससे आपको अच्छा समाधान भी मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। कामकाज में आपकी रुचि भी और बढ़ सकती है। बिजनेस अच्छा रहेगा। फालतू खर्चे कम हो सकते हैं। लवमेट आज कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिल सकती है। धैर्य और समझदारी रखें। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज कोई भी फैसला शांति से लें, वाणी भी मधुर रखें तो आपके लिए अच्छा है। बड़े लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। नया काम शुरू हो सकता है। नई चीजें सीखेंगे और लेन-देन में फायदा होगा। संतान की उन्नति से खुशी मिलेगी।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। धन से जुड़े मामलों में अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। आज किसी कठीन काम को मेहनत, धैर्य और समझदारी से आसानी से निपटा लेंगे। लेकिन आप व्यस्त हो सकते हैं। आज आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। संतान, परिवार के सदस्य और दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। आज रोजगार में स्थितियां पहले से ठीक होने की संभावना है आपको नए ऑफर मिल सकते हैं। परिवार में मांगलिक कामों की योजना बन सकती है।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए दिन अच्छा है। ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है इसमें आपको सफलता मिलेगी। काम पूरे होने के योग हैं। आज आप करियर में सक्सेस होने के लिए प्लानिंग करेंगे जिसका फायदा आप आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। आपको आज नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। पैसों की स्थिति में भी सुधार होने के योग हैं। आज व्यक्ति कार्यक्षेत्र या बिजनेस में चुनौती दे तो उससे विवाद टालने की कोशिश करें। लवमेट के साथ आपके रिस्ते अच्छे होंगे। आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज आपको वाहन सुख भी मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here