Home उत्तर प्रदेश वामा सारथी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के सदस्यों हेतु...

वामा सारथी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के सदस्यों हेतु होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

0
85

वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयुष विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से “वामा वेलनेस कैम्प” के अंतर्गत आज दिनांक 04.01.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में पुलिस परिवारों के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने की। कार्यक्रम में संचित शर्मा सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशि.) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस वेलनेस कैम्प का मुख्य उद्देश्य पुलिस लाइन में आवासित पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य की देखभाल, उनके चिकित्सकीय दायित्वों को आसान बनाना तथा आयुष पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कैम्प में आयुष विभाग की विशेषज्ञ टीम — डा0 रचना गौतम MOIC, डा० अनिल कुमार (एस.एम.ओ.), डा० डी.एस. वर्मा (फार्मेसी), मनु प्रताप सिंह (बी.डब्ल्यू.) द्वारा पुलिस परिवार की ही 11 महिला वालंटियर के साथ मिलकर पुलिस परिवार के सभी सदस्योें की स्वास्थ्य जांच की गई। उपस्थित चिकित्सकों ने विभिन्न सामान्य एवं मौसमी रोगों के संबंध में परामर्श प्रदान करते हुए आवश्यक होम्योपैथिक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया।

यह भी पढ़ें -  Agra: चोरी के शक में किशोर से हैवानियत, दुकानदार ने शराब पिलाकर बेरहमी से पीटा, जलाने की कोशिश

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाया। पुलिस कर्मियों के परिवारों ने इस प्रकार के स्वास्थ्य कैंप को अत्यंत उपयोगी एवं सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कठिन ड्यूटी के बीच इस तरह की स्वास्थ्य सेवाएं परिवारों के लिए बहुत सहायक होती हैं।

वामा सारीथी को-ऑर्डिनेटर डा0 आशीष श्रीवास्तव व डा0 मनीश सिंह सेंगर एवं वामा सारथी उन्नाव की टीम से प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय, उ0नि0 विमलेश कुमार शुक्ला पुलिस वेलफेयर शाखा, म0आ0 संयोगिता शुक्ला वामा सारथी उन्नाव, म0आ0 मोनिका पुलिस वेलफेयर शाखा ने शिविर की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह ने वामा सारथी टीम तथा आयुष विभाग के सभी चिकित्सकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना विभाग की प्रतिबद्धता है। इस प्रकार के वेलनेस कैम्प भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि पुलिस परिवार स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक रह सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here