Home अपराध अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो की मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो की मौत

0
70

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच राजमार्ग पर देर रात दोस्त की बारात से घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिसमें एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दर्दनाक भीषण सड़क हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची 112 ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया, जहां दोनों की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ सिंह ने प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनो को रायबरेली एम्स के लिए रेफर कर दिया। एम्स जाते समय रास्ते में एक और ने दम तोड़ दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा गया।

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर मजरे सूरजपुर गांव के रहने वाले शिवशंकर रावत (28) पुत्र भाईराम जो शिवगढ थाना क्षेत्र के बैंती बाजार निवासी अपने दोस्त पप्पू (30) पुत्र रामफल और यहीं के रहने वाले रोहित साहू (30) पुत्र रमेश साहू के साथ बछरावां से बाइक से शनिवार देर रात करीब 11.30 बजे घर के लिए लौट रहे थे, तभी बांदा-बहराइच हाइवे पर प्याम खेड़ा के निकट स्थित आरके धर्म कांटा के समीप स्थित रुस्तमगंज माइनर की पुलिया के पास तेज रफ्तार किसी अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने तीनो को रौंद दिया, जिससे शिव शंकर रावत की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं रोहित साहू और पप्पू लहूलुहान हो गए, जिन्हें गम्भीर हालत में 112 के सिपाहियों ने दोनो को सीएचसी शिवगढ़ पहुंचाया, जहां से दोनों की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार की पश्चात उन्हें रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात रोहित साहू को मृत घोषित कर दिया, वहीं पप्पू की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  Varanasi Nagar Nigam: गीले कूड़े से कमाई करेगा नगर निगम, एक जनवरी से शहर में शुरू होगी नई व्यवस्था

चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि पुलिस रोहित साहू और पप्पू नाम के युवकों को एम्बुलेंस से अस्पताल लायी थी, प्राथमिक उपचार के पश्चात जिन्हें रायबरेली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया था। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मृतक शिवशंकर के पिता भाईराम की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्जकर चालक और वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।

मृतक रोहित साहू की पत्नी खुशबू ने पति रोहित के पास फोन किया तो वह बोला वापस घर आ रहा हूं थोड़ी देर में घर पहुंच जाऊंगा। पत्नी इंतजार करती रही पति के वापस घर आने का वह तो नही पहुंचा थोड़ी देर बाद पहले हादसे की फिर मिली मौत की सूचना से पत्नी खुशबू बेसुद हो गई। परिजनों के करुण क्रंदन से बैंती बाजार कराह उठा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here