Home अंतरराष्ट्रीय लाल किला हमले में पाकिस्तानी आतंकी संगठन का था हाथ, संयुक्त राष्ट्र...

लाल किला हमले में पाकिस्तानी आतंकी संगठन का था हाथ, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

0
109

नई दिल्लीः UN सिक्योरिटी काउंसिल की एक नई रिपोर्ट में जैश-ए-मोहम्मद को कई हमलों के लिए ज़िम्मेदार ठहराया गया है। पाकिस्तानी आतंकी संगठन का नाम दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार बम धमाके से जोड़ा गया है। संयुक्त राष्ट्र की 37वीं रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले में पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का लिंक सामने आया है। यह रिपोर्ट सुरक्षा परिषद की 1267 सैंक्शंस कमेटी ने तैयार की है। यूएन की Analytical Support and Sanctions Monitoring Team ने जानकारी देते हुए कहा कि रेड फोर्ट के पास हुए हमले से आतंकी संगठन जैश का लिंक जोड़ा गया।

UN की रिपोर्ट के मुताबिक एक सदस्य देश ने बताया जैश ने हमलों की जिम्मेदारी ली। रिपोर्ट ने सीमा पार आतंकवाद पर फिर खड़े सवाल किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मसूद अजहर ने 8 अक्टूबर को महिलाओं की अलग विंग बनाने का ऐलान किया। नई विंग का नाम जमात-उल-मुमिनात रखा गया। UN लिस्ट में यह विंग शामिल नहीं, लेकिन आतंकी गतिविधियों को समर्थन करने का आरोप इस संगठन पर लगता है।

यह भी पढ़ें -  SC ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, शिवसेना विधायकों की अयोग्यता पर कोई फैसला नहीं

हालांकि सदस्य देशों में इस पर मतभेद है। एक देश का दावा है कि जैश अब भी सक्रिय है। दूसरे देश ने कहा कि जैश अब “निष्क्रिय” हो चुका है। पाकिस्तान पहले भी कह चुका – जैश और लश्कर पर प्रतिबंध के बाद वे सक्रिय नहीं है। रिपोर्ट में पहलगाम हमले का भी जिक्र किया गया है। अप्रैल 2025 पहलगाम आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत हुई थी। हमला The Resistance Front ने किया था, जिसे लश्कर का प्रॉक्सी माना जाता है। 28 जुलाई 2025 को तीन संदिग्ध मारे गए थे। मई में भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की। बता दें कि 10 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में रेड फोर्ट के पास हमला था। हमले में 15 लोगों की मौत का दावा किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here