Home Technology भारत ने थामा अमेरिका के ‘Pax Silica’ गठबंधन का हाथ

भारत ने थामा अमेरिका के ‘Pax Silica’ गठबंधन का हाथ

0
15

नई दिल्ली: 20 फरवरी 2026 को भारत ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अमेरिका के नेतृत्व वाले Pax Silica गठबंधन में औपचारिक रूप से शामिल हो गया। यह फैसला नई दिल्ली में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान हुआ, जहां केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव, अमेरिकी आर्थिक मामलों के अवर सचिव जैकब हेलबर्ग और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने Pax Silica Declaration पर हस्ताक्षर किए।

यह अमेरिकी विदेश विभाग की प्रमुख पहल है, जिसकी शुरुआत दिसंबर 2025 में हुई। इसका लक्ष्य है AI, सेमीकंडक्टर, क्रिटिकल मिनरल्स (लिथियम, कोबाल्ट, रेयर अर्थ आदि) और इनकी पूरी सप्लाई चेन को सुरक्षित, मजबूत और नवाचार-आधारित बनाना। गठबंधन “हथियारबंद निर्भरता” को खत्म करने और भरोसेमंद साझेदारों के बीच गहरा आर्थिक-तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर फोकस करता है।

इसमें शामिल प्रमुख देश: अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, इजराइल, ब्रिटेन, ग्रीस, कतर, UAE आदि। अब भारत का जुड़ना इसे और मजबूत बनाता है।

अमेरिकी अवर सचिव जैकब हेलबर्ग ने कहा, “Pax Silica किसी एक देश के खिलाफ नहीं, बल्कि अमेरिका और उसके साझेदारों की सप्लाई चेन को मजबूत करने के बारे में है। यह 21वीं सदी की आर्थिक और तकनीकी व्यवस्था को आकार देने वाला गठबंधन है।”

यह भी पढ़ें -  भारत, चीन इस वर्ष वैश्विक विकास में आधा योगदान देंगे: आईएमएफ रिपोर्ट

भारत के लिए क्यों इतना अहम ?
– क्रिटिकल मिनरल्स की सुरक्षित आपूर्ति: चीन पर निर्भरता कम होगी, प्रोसेसिंग और रिफाइनिंग में सहयोग मिलेगा।
– सेमीकंडक्टर और AI में बड़ा बूस्ट: भारत की सेमीकंडक्टर महत्वाकांक्षाएं (जैसे फैब प्लांट्स) तेज होंगी, AI इंफ्रास्ट्रक्चर और कंप्यूट क्षमता में साझेदारी बढ़ेगी।
– फाउंडेशन मॉडल्स और AI विकास: विश्वसनीय साझेदारों के साथ मॉडल ट्रेनिंग, डेटा और टेक्नोलॉजी शेयरिंग।
– आत्मनिर्भरता और वैश्विक स्थिति: भारत का विशाल टैलेंट पूल, इंजीनियरिंग क्षमता और उभरती AI पावर को ग्लोबल मान्यता मिलेगी।
– रणनीतिक रीसेट: हाल के टैरिफ विवादों के बाद भारत-अमेरिका संबंधों में सकारात्मक बदलाव, व्यापार और टेक डील्स को नई रफ्तार।

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि भारत का शामिल होना “21वीं सदी की आर्थिक और तकनीकी व्यवस्था को परिभाषित करने वाले गठबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा” है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here