Home अपराध शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से एक व्यक्ति की मौत, आरोपी मौके...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से एक व्यक्ति की मौत, आरोपी मौके से फरार

0
49

अक्षत टाइम्स संवाददाता, लखनऊ, 21 फरवरी। लखनऊ के गोमती नगर इलाके में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक शादी में जश्न के दौरान कथित तौर पर की गई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना गोमतीनगर पुलिस थाना क्षेत्र के विराट खंड-1 में एक शादी समारोह में हुई।

उसने बताया कि पीड़ित की पहचान अलीगंज थाना क्षेत्र के कपूरथला क्रॉसिंग के पास चांदगंज निवासी सुनील यादव के रूप में हुई, जो एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आये थे। पुलिस ने कहा कि घायल होने पर परिवार के सदस्य और रिश्तेदार यादव को निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें -  UPSSSC PET 2022: PET 2022 के लिए 27 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानें पिछली PET का स्कोरकार्ड कब तक रहेगा वैलिड और वर्तमान PET का स्कोरकार्ड कब तक होगा जारी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला कि शाश्वत सिंह नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर जश्न में गोली चलाई, जिससे यह घटना हुई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here