Home उत्तर प्रदेश सामूहिक नकल की शिकायत पर ब्लैक लिस्ट होंगे महाविद्यालय

सामूहिक नकल की शिकायत पर ब्लैक लिस्ट होंगे महाविद्यालय

0
163

लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित परीक्षा समिति की बैठक में नकल रोकने और परीक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। विश्वविद्यालय अब नकल संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए विशेषज्ञ समिति और छात्रों के लिए अपीलीय समिति का गठन करेगा। साथ ही सभी सेमेस्टर के परीक्षा फार्म जल्द खोले जाएंगे और “परीक्षा केंद्र” व “परीक्षार्थी” की स्पष्ट परिभाषा तय की गई है, जिसमें संबद्ध महाविद्यालयों के साथ एक्स-स्टूडेंट, बैक पेपर, इम्प्रूवमेंट और एक्जेम्प्टेड छात्र भी शामिल होंगे।

नए नियमों के तहत मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, वायरलेस उपकरण सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का उपयोग नकल की श्रेणी में माना जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और बिना अनुमति किसी भी कर्मचारी को परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति नहीं होगी। किसी परीक्षार्थी की अनुचित सहायता करने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Weather report: पछुआ हवाओं से फिर बदला काशी का मौसम, गिरा पारा, IMD ने दी ये खास जानकारी

दंड व्यवस्था को भी कड़ा किया गया है। विषय से संबंधित सामग्री मिलने पर प्रश्नपत्र निरस्त होगा, जबकि नकल का उपयोग करने पर पूरे सेमेस्टर की परीक्षा रद्द कर दी जाएगी। गंभीर मामलों में निष्कासन और एफआईआर तक दर्ज होगी।

सामूहिक नकल की स्थिति में संबंधित परीक्षा केंद्र की परीक्षा निरस्त कर उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा, जिससे वह भविष्य में परीक्षा केंद्र नहीं बन सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here