मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी भीषण जंग के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। ईरान की स्थानीय मीडिया ने दावा किया है कि उन्होंने अमेरिका के लड़ाकू विमान के पायलट को पकड़ लिया है। बता दें कि इससे पहले ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया था कि उन्होंने अमेरिका के एक F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। आपको बता दें कि F-35 लड़ाकू विमान दुनिया का सबसे आधुनिक और काफी महंगा लड़ाकू विमान माना जाता है।
बता दें कि इससे पहले रिपोर्ट्स सामने आई थी कि ईरान द्वारा जिस अमेरिकी लड़ाकू विमान को निशाना बनाया गया था उसके पायलट ने दक्षिण पश्चिम ईरान में इजेक्ट कर लिया था और पैराशूट की मदद से नीचे उतरा था। इसके बाद ईरान के स्थानीय टीवी चैनल ने ऐलान किया था कि अमेरिकी पायलट को जिंदा पकड़ने वाले को बहुमूल्य इनाम दिया जाएगा। ईरानी चैनल ने अपील करते हुए कहा था- “यदि आप दुश्मन के पायलट या पायलटों को जिंदा पकड़कर पुलिस के हवाले कर देते हैं, तो आपको एक बहुमूल्य पुरस्कार मिलेगा।”








