Home उत्तर प्रदेश सीएम योगी आज 5142 करोड़ की ‘ग्रेटर आगरा’ योजना की देंगे सौगात,...

सीएम योगी आज 5142 करोड़ की ‘ग्रेटर आगरा’ योजना की देंगे सौगात, करेंगे भूमिपूजन

0
120

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात अप्रैल को 5142 करोड़ रुपये की लागत वाली महत्वाकांक्षी ‘ग्रेटर आगरा’ योजना का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे टाउनशिप के मॉडल का अवलोकन भी करेंगे। साथ ही जनपद की अन्य करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री इस दौरे के दौरान वृंदावन में आयोजित श्रीमद् जगतगुरु द्वाराचार्य श्री मलूकनाथ जी महाराज की 452वीं जयंती महोत्सव में भी शिरकत करेंगे और करीब एक घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। योगी सरकार की ‘नए शहर प्रोत्साहन योजना’ के तहत आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा इस विशाल टाउनशिप का निर्माण किया जा रहा है। ग्राम रायपुर और रहन कलां की 449.65 हेक्टेयर भूमि पर 10 आधुनिक आवासीय टाउनशिप विकसित की जाएंगी।

‘ग्रेटर आगरा’ में चौड़ी सड़कें, हरित पार्क, निर्बाध बिजली-पानी आपूर्ति और सभी आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह परियोजना आगरा के शहरी स्वरूप को नया आयाम देगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 अप्रैल को शाम 4:25 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर एक्सप्रेसवे के समीप रायपुर-रहन कलां स्थित कार्यक्रम स्थल पर उतरेगा।

यह भी पढ़ें -  'भारतीय सेना है तैयार..': POK पर सेना के शीर्ष अधिकारी उपेंद्र द्विवेदी

यहां प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद 4:30 बजे मुख्यमंत्री योजना का शिलान्यास व भूमिपूजन करेंगे। इसके उपरांत वे विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 5:25 बजे आगरा से प्रस्थान करेंगे।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ‘ग्रेटर आगरा’ योजना शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इसे विश्वस्तरीय परियोजना के रूप में विकसित किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा, पार्किंग व हेलीपैड सहित सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here