Home उत्तर प्रदेश फर्जी आवासीय योजनाओं से रहें सावधान, डूडा ने जारी की चेतावनी

फर्जी आवासीय योजनाओं से रहें सावधान, डूडा ने जारी की चेतावनी

0
72

कानपुर। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने कानपुर में आमजन को फर्जी आवासीय योजनाओं और धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी है। परियोजना अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि वर्तमान में डूडा कार्यालय द्वारा किसी भी प्रकार की निःशुल्क आवासीय योजना के लिए आवेदन पत्र वितरित नहीं किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व ‘आसरा आवास योजना’ एवं ‘मा. कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना’ के नाम पर लोगों से आवेदन पत्र भरवा रहे हैं तथा फर्जी आवंटन पत्र जारी कर अवैध रूप से धन उगाही कर रहे हैं। यह पूरी तरह भ्रामक और असत्य है।

यह भी पढ़ें -  रिंकू सिंह कौन है? केकेआर के स्टार बल्लेबाज जिन्होंने पिछले ओवर में गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 5 छक्के जड़े | क्रिकेट खबर

परियोजना अधिकारी ने स्पष्ट किया कि डूडा द्वारा संचालित सभी आवासीय योजनाएं पूर्णतः निःशुल्क होती हैं और इनके लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे प्रलोभनों में न आएं और किसी को धनराशि का भुगतान न करें।

उन्होंने बताया कि आवासीय योजनाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति विकास भवन स्थित डूडा कार्यालय में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here