Home टॉप न्यूज दिल्ली-NCR में बिगड़ा मौसम, बारिश के साथ चलीं तेज हवाएं

दिल्ली-NCR में बिगड़ा मौसम, बारिश के साथ चलीं तेज हवाएं

0
33

मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है और दिल्ली-NCR में बारिश देखने को मिली। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, अगले 3 घंटे में दिल्ली-नोएडा में कुछ स्थानों पर बिजली गिर सकती है। इस दौरान, मध्यम बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। इस हवा की रफ्तार 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। पढ़ें मौसम को लेकर क्या चेतावनी जारी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के NCR के क्षेत्र में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान, हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके साथ ही गरज के साथ बिजली कड़केगी और तेज हवाएं चलेंगी। रात के वक्त हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी और पूर्वी तटों के साथ इस हफ्ते के दौरान गर्म और आर्द्र मौसम बना रह सकता है। मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ की अलग-अलग जगहों पर 18-19 अप्रैल, ओडिशा में 18-20 अप्रैल, झारखंड में 19-21 अप्रैल, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा और तेलंगाना में 18 अप्रैल को हीट वेव की स्थिति की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  कर्नाटक ने अनुसूचित जातियों, जनजातियों, क्रॉस कोर्ट कैप के लिए कोटा बढ़ाया

वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 18-21 अप्रैल, असम और मेघालय में 19-20 अप्रैल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18-19 अप्रैल को अलग-अलग जगहों पर गरज और बिजली के साथ भारी बारिश हो सकती है।

नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिर सकता है। वहीं, 19-21 अप्रैल को 2-3 डिग्री सेल्सियस की इसमें फिर से बढ़ोतरी हो सकती है, इसके बाद कोई अहम बदलाव नहीं होगा। वहीं, सेंट्रल इंडिया में 18-19 अप्रैल के दौरान मैक्सिमम टेंपरेचर में कोई अहम परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here