Home Technology स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के महिला बोगी से टकराई तेज रफ्तार ट्रेन,...

स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के महिला बोगी से टकराई तेज रफ्तार ट्रेन, 14 की मौत

0
79

इंडोनेशिया की राजधानी के बाहरी इलाके में एक स्टेशन पर एक ट्रेन दूसरी ट्रेन से टकरा गई, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। कई लोग बुरी तरह क्षतिग्रस्त डिब्बे में फंस गए। ये हादसा सोमवार को हुआ है। हादसे की जानकारी देते हुए रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, ‘अब तक यात्री ट्रेन के 38 यात्रियों को आगे के इलाज के लिए अस्पतालों में ले जाया गया है।’

अर्गो ब्रोमो अंगग्रेक लंबी दूरी की ट्रेन बेकासी तिमुर स्टेशन पर रुकी हुई एक यात्री ट्रेन के पिछले डिब्बे से टकरा गई। यह डिब्बा केवल महिलाओं के लिए आरक्षित था, जो उत्पीड़न से बचने के लिए एक सामान्य व्यवस्था है।

बचाव दल क्षतिग्रस्त डिब्बे में फंसे पांच यात्रियों तक पहुंचने के लिए प्रयासरत हैं। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि अर्गो ब्रोमो अंगग्रेक ट्रेन के सभी 240 यात्री सुरक्षित हैं। जकार्ता पुलिस प्रमुख असेप एडी सुहेरी ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  राष्ट्रपति मुर्मू, राजनाथ सिंह, अन्य ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

स्थानीय टेलीविजन फुटेज और सोशल मीडिया पर वीडियो में स्टेशन पर यात्रियों को घबराया हुआ दिखाया गया है। रेल हादसे की जानकारी मिलते ही दर्जनों लोग अपने परिवार के सदस्यों की खबर लेने के लिए स्टेशन की ओर दौड़ पड़े। वहीं, इस हादसे को लेकर सरकारी रेलवे कंपनी ने यात्रियों से माफी मांगी है।

बता दें कि इंडोनेशिया के पुराने रेल नेटवर्क पर दुर्घटनाएं आम बात हैं। जनवरी 2024 में, पश्चिम जावा प्रांत में दो ट्रेनों की टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई थी। अक्टूबर 2013 में, पश्चिम जावा में एक असुरक्षित क्रॉसिंग पर एक यात्री ट्रेन एक मिनीबस से टकरा गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी। साल 2010 में जकार्ता से आ रही एक ट्रेन मध्य जावा प्रांत के एक स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई, जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here