Home अपराध शादी के 2 दिन बाद दूल्हे ने खाया जहर, अस्पताल मे हुई...

शादी के 2 दिन बाद दूल्हे ने खाया जहर, अस्पताल मे हुई मौत

0
13

गोरखपुर के शाहपुर थानाक्षेत्र के तीसरे दिन दूल्हे ने जहर खाकर जान दे दी। जहर खाकर रात में छत पर टहल रहा था। जब मां पहुंची तो बोला, मां मैंने जहर खा लिया है, मुझे बचा लो। हालत बिगड़ती देख घबराए घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक रुद्रनाथ की शादी 25 अप्रैल को महाराजगंज की एक लड़की से हुई थी। एक दिन पहले ही वह दुल्हन को विदा कराकर घर लाया था। सुसाइड की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का 27 अप्रैल (सोमवार) का है।

जानकारी के मुताबिक, पादरी बाजार में रहने वाले प्रेम जायसवाल के तीन बेटे और एक बेटी थे। मृतक रुद्रनाथ जायसवाल उर्फ मिंशू (29) दूसरे नंबर के थे। रुद्रनाथ की शादी 25 अप्रैल को महाराजगंज के नौतनवां की रहने वाली एक लड़की से हुई थी। शादी गोरखपुर के ही एक मैरिज हॉल में हुई थी। 26 अप्रैल को विदाई के बाद दुल्हन घर आई। घरवालों के मुताबिक, शादी तय होने के बाद से रुद्रनाथ काफी खुश था। पूरी खरीदारी अपनी पसंद से की थी।

शेरवानी से लेकर पगड़ी, दुपट्टा तक उसने मैचिंग का खरीदा था। जयमाल और शादी के दौरान भी वह काफी खुश था। मां के अनुसार, दुल्हन के घर आने के बाद भी सारी रस्में उसने खुशी-खुशी पूरी की थीं। परिवार में हंसी-खुशी और उत्सव का माहौल था। शादी के तीसरे दिन 27 अप्रैल को रुद्रनाथ अपने पापा का हाथ बंटाने पादरी बाजार स्थित अपने होटल पर गया था। शाम को वह घर आया। खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। फिर देर रात छत पर टहलने चला गया।

यह भी पढ़ें -  आगरा बवाल: रुनकता में आगजनी के दो दिन बाद खुला बाजार, पुलिस-पीएसी रही तैनात

इसी दौरान उसकी मां आ गईं। उन्होंने पूछा कि इतनी रात में क्यों टहल रहे हो? इस पर रुद्र ने बताया कि उसने जहर खा लिया है। बेचैनी हो रही है। मां ने चिल्लाकर परिवार के अन्य लोगों को बुलाया। रुद्र की हालत खराब होने लगी। वह गिड़गिड़ाने लगा कि मुझे बचा लो। आनन-फानन में लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन, डॉक्टरों ने कुछ ही देर में मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। दूल्हे की मौत के बाद उसके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। रुद्र ने आत्महत्या क्यों की, अभी इसकी वजह सामने नहीं आ सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here