Home उत्तर प्रदेश रिमझिम बारिश ने दी चिलचिलाती गर्मी से राहत, 50 जिलों में IMD...

रिमझिम बारिश ने दी चिलचिलाती गर्मी से राहत, 50 जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट

0
12

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों के लिए आज राहत भरी खबर आई है। पिछले कई दिनों से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा था, लेकिन आज दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल दिया। लखनऊ के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदा-बांदी हुई है, जिससे तापमान में 4 से 5 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

जो सड़के दोपहर में लू के कारण सुनसान रहती थीं, वहां अब लोग सुहावने मौसम का आनंद लेने बाहर निकले… मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव Western Disturbance और प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय होने के कारण हुआ है।

यह भी पढ़ें -  भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष देश में धर्म के आधार पर हेट क्राइम की गुंजाइश नहीं: सुप्रीम कोर्ट

राहत के साथ-साथ मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और आगरा समेत प्रदेश के 50 जिलों में अगले 48 घंटों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि “आने वाले दो दिनों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। तापमान 40 डिग्री से गिरकर 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।”

फिलहाल, इस बारिश ने जलभराव जैसी कोई समस्या पैदा नहीं की है, लेकिन प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। अगर आप भी बाहर निकल रहे हैं, तो सुहावने मौसम का आनंद जरूर लें, लेकिन सावधानी के साथ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here