Home अपराध एटीएस ने किंतूर से दबोचा संदिग्ध आतंकी, इलाके में हड़कंप

एटीएस ने किंतूर से दबोचा संदिग्ध आतंकी, इलाके में हड़कंप

0
158

बाराबंकी। पड़ोसी देश पाकिस्तान से संबंध रखने व देश की सूचनाएं आदान प्रदान करने वाले एक संदिग्ध को एटीएस ने बाराबंकी से उठाया है। आरोपी युवक दानियाल अशरफ उर्फ दानिश पुत्र महमूद अंसारी बदोसरांय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किंतूर का रहने वाला है। वह एक सप्ताह पहले ही मुंबई से बाराबंकी स्थित अपने घर आया था। एटीएस की इस कार्रवाई की किसी को भनक तक नहीं लग सकी।

यहां तक क्षेत्रीय पुलिस भी कोई जानकारी नहीं पा सकी। जानकारी के अनुसार पकड़े गए संदिग्ध दानियाल का भाई कुमैल अंसारी 22 ओमान में डेढ़ साल से रह रहा है। इसकी तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। घर में माता पिता रह रहे हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार संदिग्ध को उठाते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सभी कयास ही लगाते रह गए।

यह भी पढ़ें -  केएल राहुल ने विवाद के बाद संशोधन करने के लिए विराट कोहली की उपस्थिति में नवीन-उल-हक को बुलाया। यह आगे होता है - वीडियो | क्रिकेट खबर

वहीं बताया जा रहा कि दानियाल के साथ पकड़े गए इसके दूसरे साथी को मिलाकर दोनों के संपर्क व संबंध पाकिस्तान से रहे। इन दोनों का नेटवर्क तो वहां तक था ही साथ ही इनके हैंडलर भी पड़ोसी मुल्क में बैठे हैं। फिलहाल दोनों से पूछतांछ जारी है और इनके रिश्ते खंगाले जा रहे हैं।

एटीएस से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी गैंगस्टर के निर्देश पर दानियाल द्वारा एक अन्य राज्य के एक पुलिस स्टेशन का वीडियो बनाकर, वीडियो व थाने की लोकेशन उनको भेजी गयी है एवं कुछ अन्य महत्वपूर्ण संस्थानो की लोकेशन भी उनको भेजी गयी है। दानियाल अशरफ द्वारा पाकिस्तानी गैगस्टर से आतंकी घटना कारित करने के लिए पैसे व गन की मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here