Home अपराध युवक की आत्महत्या के बाद बवाल, 17 नामजद कई पर रिपोर्ट दर्ज

युवक की आत्महत्या के बाद बवाल, 17 नामजद कई पर रिपोर्ट दर्ज

0
172

बरेली। युवक के आत्महत्या करने और अंतिम संस्कार के दौरान विवाद-पथराव मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर थाना बारादरी पुलिस ने 17 नामजद व कई अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना में कई लोग घायल हुए थे, जिनमें एक के सिर में गंभीर चोट आई थी।

सम्राट अशोक नगर निवासी दिलीप कुमार की विषाक्त पदार्थ के सेवन से 04 मई को मौत हो गई थी। 05 मई को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी, तभी दिलीप की पत्नी मुस्कान पक्ष और परिजनो में विवाद हो गया। मामला गाली-गलौज से मारपीट और पथराव तक पहुंच गया।

एक पक्ष की ओर से शैलेन्द्र ने आरोप लगाया कि मुस्कान के परिजन मनोज, नीरज, साहिल, बृंदा, अरुण कुमार, सौरभ समेत अन्य ने गाली-गलौज कर मारपीट की, जिसमें उसके बहनोई राकेश के सिर में गंभीर चोट आई। वहीं दूसरे पक्ष के साहिल ने तहरीर में आरोप लगाया कि शैलेन्द्र, सीमा, सुलोचना, वेदपाल, रामपाल, तेजपाल, सचिन, कमल, बंटी, विनीत कौशल समेत अन्य लोगों ने हमला किया और ईंट-पत्थर फेंके, जिससे कई लोग घायल हो गए। मुस्कान और उसके दो माह के बच्चे की जान को खतरा है।

यह भी पढ़ें -  पुंछ आतंकी हमला: सर्च ऑपरेशन चौथे दिन में प्रवेश, 40 से अधिक पूछताछ के लिए हिरासत में

थाना बारादरी पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर शैलेंद्र पक्ष से मनोज, नीरज, साहिल, बृन्दा, अरुण कुमार, सौरभ दूसरे पक्ष के साहिल की तहरीर पर शैलेंद्र सीमा, मामा वेदपाल, रामपाल, तेजपाल, ममेरे भाई सचिन, कमल, बन्टू, मौसेरे भाई विनीत और कौशल समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here