Home अपराध 70 साल के सपा नेता की 20 साल की दुल्हन, बुढ़ापे में...

70 साल के सपा नेता की 20 साल की दुल्हन, बुढ़ापे में रचाई चौथी शादी, 11 बच्चों के हैं पिता

0
216

गाजियाबाद/ लखनऊ : क्या प्यार वाकई अंधा होता है या फिर इसके पीछे कोई गहरा खेल है? उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने न सिर्फ मोहल्ले में बल्कि पुलिस गलियारों में भी खलबली मचा दी है। मामला जुड़ा है समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व पार्षद हाजी खलील से, जिन्होंने 70 साल की उम्र में 20 साल की युवती से अपना चौथा निकाह रचाया है।

उम्र का फासला 50 साल है, लेकिन विवाद इससे कहीं ज्यादा बड़ा है। हाजी खलील की दूसरी पत्नी नाजरीन अपने बेटे के साथ पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचीं और अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। नाजरीन का कहना है कि हाजी खलील का एक ही पैटर्न है—निकाह करो, बच्चे पैदा करो और फिर पत्नी को घर से निकाल दो।

नाजरीन का आरोप है कि उन्हें अंधेरे में रखकर 19 इक्यानबे में शादी की गई थी, जबकि हाजी की पहली पत्नी से पहले ही 8 बच्चे थे। 2010 में तीसरी शादी हुई, लेकिन बच्चा न होने पर उसे तीन तलाक देकर निकाल दिया गया। अब 70 साल के हाजी साहब, यासमीन नाम की 20 साल की युवती को चौथी पत्नी बनाकर घर ले आए हैं। विरोध करने पर नाजरीन और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  UPRVUNL Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में तकनीशियन ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती, आज है आवेदन की आखिरी तारीख

विवाद सिर्फ निकाह तक सीमित नहीं है। हाजी खलील पर नगर निगम की 30 करोड़ रुपये की जमीन पर अवैध कब्जे का भी आरोप है, जहां मदरसा और दुकानें बनाकर किराया वसूला जा रहा था। अब दूसरी पत्नी को डर है कि नई पत्नी के चक्कर में हाजी साहब पूरी जायदाद उसके नाम न कर दें।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। क्या यह सिर्फ एक पारिवारिक झगड़ा है या फिर संपत्ति और धोखेबाजी का बड़ा जाल? गाजियाबाद पुलिस अब इसकी तह तक जाने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here