Home Trending CBSE 12th रिजल्ट को लेकर क्या है नया अपडेट, जानें सब कुछ

CBSE 12th रिजल्ट को लेकर क्या है नया अपडेट, जानें सब कुछ

0
111

इस बार CBSE ने 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच में आयोजित करवाई थी। परीक्षा खत्म हुए काफी समय हो गया है और अब छात्रों को सिर्फ और सिर्फ रिजल्ट का इंतजार है मगर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि CBSE 12वीं के नतीजे कब जारी करेगा। आज सुबह से यह खबरें चल रही थी कि आज दोपहर 3 बजे के बाद कभी भी या फिर सटीक 4 बजे 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे मगर अब 4 से भी ज्यादा का समय हो गया है और नतीजे नहीं आए हैं।

वहीं उमंग एप और Digi Locker, दोनों के आधाकारिक वेबसाइट पर अभी भी Coming Soon बताया जा रहा है। जिन छात्रों को 12वीं के रिजल्ट का इंतजार है, उन्हें बता दें कि अब अगले 1-2 दिनों में रिजल्ट के जारी होने की संभावना है।

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?
जिन छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है उन्हें बता दें कि नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके वो अपना स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  Up board results 2022 की संभावित तारीख आई सामने। 50 लाख छात्रों को बेसब्री से इंतजार

आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।
CBSE Class 12 Scorecard PDF लिंक पर क्लिक करें।
अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
रोल नंबर / जन्म तिथि की डिटेल भरें।
स्क्रीन पर CBSE 12th Scorecard PDF दिखाई देगा।
उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

DigiLocker से CBSE 12वीं मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
सबसे पहले DigiLocker पर स्कूल द्वारा दिया गया 6 अंकों का एक्सेस कोड, स्कूल कोड और कक्षा 12 का रोल नंबर दर्ज करें।
मोबाइल नंबर OTP से वेरीफाई करें।
अब मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
CBSE 12th Marksheet PDF खोजें।
उसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।

UMANG ऐप से CBSE 12वीं रिजल्ट कैसे देखें?
Google Play Store से UMANG ऐप डाउनलोड करें।
लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें (रजिस्ट्रेशन नंबर / मोबाइल नंबर)।
CBSE 12th Marksheets PDF लिंक चुनें।
स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी।
उसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here