Home अपराध एनटीए के डीजी ने कहा जल्द जारी होगी नीट यूजी परीक्षा की...

एनटीए के डीजी ने कहा जल्द जारी होगी नीट यूजी परीक्षा की नई तारीख

0
156

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दिया हा। एनटीए के डीजी ने कहा है कि परीक्षा की नई तारीख जल्द जारी की जाएगी। डीजी ने कहा, जिन लोगों ने ये सब किया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बच्चों के लिए दुबारा परीक्षा कराएंगे और इसके लिए कोई एडिशनल फीस नहीं लेंगे। जो फीस ली थी वो भी रिफंड करेंगे। जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।

एनटीए के डीजी अभिषेक सिंह ने बताया, जैसा हमने आज सुबह बताया कि 7th May को एक व्हिसल ब्लोअर द्वारा सूचना प्राप्त हुई जिसमें ये लिखा था कि एक व्हाट्सएप ग्रुप में उनको पर्चा मिला, हमने परीक्षा से पहले अभिभावकों से कहा था कि इस बार परीक्षा अच्छे से होगी। अच्छी तरह परीक्षा कराने के लिए 120 टेलीग्राम चैनल बंद किए गए। उन्होंने कहा, जब WhatsApp पर मैसेज आया तब उस क्लेम को वेरीफाई किया गया जिसमें कहा गया था कि पीडीएफ सर्कुलेट हो रही है। जब जांच की गई तो कुछ Questions मिल रहे थे, जो हमारी पॉलिसी के खिलाफ़ है।

यह भी पढ़ें -  UP Constable Recruitment 2022: अगर जून में जारी होता है नोटिफिकेशन तो कब तक होगी परीक्षा और कितने दिनों में मिल जाएगी नौकरी

उन्होंने कहा कि जो एडमिनिस्टर किया गया है उनमें से कोई पेपर लीक नहीं हुआ है कुछ सवाल मिलते हुए आए हैं। अगर एक भी प्रश्न मैच करता है तो उसको हम नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते हैं। ये पूरी जांच के कितने पीडीएफ थे, क्या थे वो सीबीआई जाँच का विषय है। जीरो एरर की पालिसी खराब हो रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here