Home अपराध बरेली-शाहजहांपुर हाइवे पर बेकाबू ट्रक ने दो अध्यापकों को रौंदा, मौके पर...

बरेली-शाहजहांपुर हाइवे पर बेकाबू ट्रक ने दो अध्यापकों को रौंदा, मौके पर मौत

0
123

बरेली। बरेली-शाहजहांपुर हाइवे पर फरीदपुर टोल प्लाजा के पास एक भीषण सड़क हादसे में बेसिक शिक्षा विभाग के दो शिक्षकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय दोनों शिक्षक अपनी परीक्षा ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी एक बेकाबू ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।

मृतक शिक्षकों की पहचान पीके यादव और प्रमोद यादव के रूप में हुई है। पीके यादव बरेली शहर के सिविल लाइंस इलाके के रहने वाले थे, जबकि प्रमोद यादव मुंशीनगर के निवासी थे। दोनों शिक्षक फरीदपुर ब्लॉक के लोंगपुर प्राथमिक विद्यालय में एक साथ तैनात थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों शिक्षक अपनी बाइक से परीक्षा ड्यूटी पर जा रहे थे। फरीदपुर टोल प्लाजा के पास पहुँचते ही पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों शिक्षकों की मौके पर ही जान चली गई।

यह भी पढ़ें -  उन्नाव, बाराबंकी और मोहनलालगंज तक दौड़ेगी मेट्रो, 10 नए कॉरिडोर का मेगा प्लान प्रस्तावित

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुट गई है और टोल प्लाजा के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस दुखद घटना की खबर जैसे ही मृतकों के परिजनों को मिली, उनके घरों में कोहराम मच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here