Home अपराध हरिद्वार में IB के एसपी पर उनके ही ड्राइवर ने चलाई गोली,...

हरिद्वार में IB के एसपी पर उनके ही ड्राइवर ने चलाई गोली, गंभीर रूप से हुए घायल

0
12

हरिद्वार: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सामने आ रही है। यहां कनखल थाना क्षेत्र में IB के एसपी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उनके ड्राइवर ने ही उनपर फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक ड्राइवर विनोद नेगी ने अवैध तमंचे से एसपी सीपी नौटियाल पर फायरिंग की। वहीं घटना के बाद घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए अस्पातल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

दरअसल, हरिद्वार में IB के एसपी पर उनके ही ड्राइवर ने गोली चलाई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक एसपी सीपी नौटियाल के माथे के पास गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी ड्राइवर विनोद नेगी ने अवैध हथियार से उनके ऊपर फायरिंग की है। घटना के बाद आनन-फानन में एसपी को घायल अवस्था में कनखल के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में ऋषिकेश AIIMS रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  क्षेत्रीय बैठक में आतंकवाद पर भारत की कड़ी टिप्पणी, पाक मंत्री मौजूद

पूरा मामला जिले के कनखल थाना क्षेत्र का है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर विनोद नेगी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं आरोपी ने फायरिंग क्यों की, इसकी भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर विनोद नेगी एसपी से नाराज चल रहा था। मामले की जानकारी देते हुए हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि एक ड्राइवर द्वारा फायरिंग की गई है, जिसमें अधिकारी चोटिल हुए है। ड्राइवर को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया गया है। पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। इसमें जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here