Home अपराध जालौन में पेड़ से टकराकर खाई में पलटी कार, दो की मौत

जालौन में पेड़ से टकराकर खाई में पलटी कार, दो की मौत

0
50

जालौन। उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कोतवाली क्षेत्र के जालौन-औरैया मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि कन्हैयालाल अग्रवाल मेमोरियल स्कूल के आगे तेज रफ्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे पेड़ से टकराई और उसके बाद खाई में पलट गई।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्लस्टर मोबाइल में तैनात उपनिरीक्षक यादराम सिंह तथा दोनों कोबरा मोबाइल टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया।

यह भी पढ़ें -  तालाब में नहाने गई दो सगी बहनों समेत तीन की डूबने से मौत

अस्पताल में चिकित्सकों ने शोएब (28) निवासी कुडेसरा थाना चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर तथा इस्माइल शेख (27) निवासी लोनी, जिला गाजियाबाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं आरिफ (30) निवासी सिकरी थाना भोपा, जिला मुजफ्फरनगर और इरशाद (29) निवासी औरंगाबाद, बिहार गंभीर रूप से घायल हैं।

दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी हरिशंकर ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here