Home उत्तर प्रदेश कानपुर में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान, 17 वाहन सीज, 74 का...

कानपुर में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान, 17 वाहन सीज, 74 का काटा चालान

0
60

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात राजस्व, पुलिस, परिवहन एवं खनन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा सघन सड़क सुरक्षा एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ओवरलोड, बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई। अधिकृत सूत्रों ने शनिवार को बताया कि संयुक्त टीमों द्वारा कुल 91 वाहनों पर कार्रवाई की गई।

परिवहन एवं खनन विभाग की ओर से सात वाहनों के विरुद्ध ओवरलोड, टैक्स, परमिट, लाइसेंस तथा प्रेशर हॉर्न संबंधी 10 अनियमितताओं में कार्रवाई करते हुए लगभग 4 लाख 48 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं पुलिस विभाग द्वारा 17 वाहन सीज किए गए तथा 74 वाहनों का चालान किया गया। अभियान में एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह, एआरटीओ कहकशां, एसीपी कृष्णकांत, खनन अधिकारी, पुलिस बल एवं अन्य विभागीय टीमें मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें -  फीस बढ़ोतरी को लेकर दिल्ली सरकार ने डीपीएस रोहिणी की मान्यता रद्द की

एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की अनदेखी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here