Home उत्तर प्रदेश अयोध्या से पहुंचे संतों ने फरसा भेंटकर सदर विधायक पंकज गुप्ता का...

अयोध्या से पहुंचे संतों ने फरसा भेंटकर सदर विधायक पंकज गुप्ता का किया अभिनंदन

0
114

उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता को अयोध्या से आए संत-महात्माओं और जिले के पुरोहितों ने विशेष सम्मान से नवाजा। शहर के सिद्धराम भक्त हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक को फरसा और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अयोध्या धाम से आए संतों ने विधायक द्वारा संचालित श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा की सराहना की। संतों ने कहा कि इस पहल के जरिए अब तक करीब 35 हजार श्रद्धालुओं को रामनगरी अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर मिला है। उन्होंने इसे सनातन संस्कृति और आस्था को मजबूत करने वाला सराहनीय प्रयास बताया।

यह भी पढ़ें -  पूर्व टीवी एंकर इसुदान गढ़वी हैं आप के गुजरात के मुख्यमंत्री उम्मीदवार

विधायक पंकज गुप्ता ने सम्मान के लिए संतों और पुरोहितों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सेवा प्रभु श्रीराम की प्रेरणा से संभव हो रही है और वह स्वयं को केवल एक माध्यम मानते हैं। कार्यक्रम के दौरान शंखनाद, हनुमान चालीसा, आरती और भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here