Home अपराध उन्नाव में डॉक्टर और उसकी दूसरी पत्नी के मिले शव, जांच में...

उन्नाव में डॉक्टर और उसकी दूसरी पत्नी के मिले शव, जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीम

0
195

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक डॉक्टर अनिल कुमार शुक्ला पुत्र रामप्रताप शुक्ला 55 वर्ष और उनकी दूसरी पत्नी सीमा लोधी उम्र 30 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। पुलिस को शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है।

मृतकों की पहचान अनिल कुमार शुक्ला पुत्र रामप्रताप शुक्ला 55 वर्ष व मृतका सीमा उम्र तकरीबन 30 वर्ष निवासी निद्धा खेड़ा के रूप मे की गई है। इन दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

डाक्टर अनिल कुमार शुक्ला की पहले से ही से, ही विवाहित थे, पहले ही उनकी माया से शादी हो चुकी थी, जिसकी दो बेटियां है, बड़ी बेटी अलका की शादी हो चुकी है जिसकी उम्र तकरीबन 27 वर्ष है, वही दूसरी बेटी नैंसी की की उम्र 23 वर्ष है, जो अभी अविवाहित है और अपनी मां के साथ गांव मे रहती है!

यह भी पढ़ें -  पात्रा चावल घोटाले में संजय राउत गिरफ्तार; क्या अब देशवासियों को मिलेगा इंसाफ?

डाक्टर अनिल कुमार शुक्ला तारन खेड़ा में क्लिनिक खोले थे,जब सीमा लोधी से उसका अफेयर हुआ, उसके बाद दोनों साथ में शुक्लागंज में रहने लगे। सोमवार 01 जून को दोनों के शव संदिग्ध परिस्थितियों मे बरामद हुए हैं।

पुलिस और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस उन्नाव भेज दिया गया है, पुरवा प्रभारी निरीक्षक के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, आगे की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here