Home टॉप न्यूज राबड़ी देवी ने सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस लौटाया, सुरक्षा में कटौती से...

राबड़ी देवी ने सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस लौटाया, सुरक्षा में कटौती से नाराज लालू परिवार

0
51

लालू परिवार ने सुरक्षा में कटौती के बाद अपने सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया है। राबड़ी के सरकारी आवास यानी 10 सर्कुलर रोड के अंदर और मुख्य गेट पर अब एक भी सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं है। राबड़ी देवी ने सभी सुरक्षा कर्मियों को वहां से वापस जाने का निर्देश दिया है। हालांकि, सभी सुरक्षाकर्मी गेट से थोड़ा हटकर बाहर आकर खड़े हो गए हैं। 2 दिन पहले ही राज्य सुरक्षा समिति की सिफारिशों के आधार पर गृह विभाग ने आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी की जेड प्लस सिक्योरिटी खत्म कर दी थी।

दोनों नेताओं को अब बिहार पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था दी गई है, जिसमें एस्कॉर्ट, बुलेट प्रूफ कार और 8 से 16 गार्ड शामिल हैं। लालू यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की भी वाई कैटेगरी की सुरक्षा खत्म कर दी गई है। अब उन्हें सिर्फ एक बॉडीगार्ड दिया गया है।

तेजस्वी की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया। उनकी पत्नी राजश्री और बहन मीसा भारती की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया। तेजस्वी यादव को पहले की तरह वाई प्लस श्रेणी की सिक्योरिटी (एस्कॉर्ट) के साथ मिलती रहेगी। हालांकि, उसमें अब बीसैप के 1-4 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 6 बॉडीगार्ड और एस्कॉर्ट पार्टी के सदस्य शामिल होंगे। लालू की बड़ी बेटी एवं आरजेडी सांसद मीसा भारती के साथ पहले की तरह 3 बॉडीगार्ड रहेंगे। वहीं, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री को एक महिला बॉडीगार्ड की सुरक्षा दी गई है।

यह भी पढ़ें -  शशि थरूर ने किया राहुल गांधी का बचाव, कहा- लोकतंत्र को बचाने के लिए उन्होंने कभी विदेशी ताकतों की मांग नहीं की

लालू प्रसाद यादव को अब तक जेड प्लस सुरक्षा मिलती आ रही थी। लेकिन सम्राट सरकार ने अब इसमें बदलाव करते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था दे दी है। इसमें बीसैप के 2 से 8 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 2 बॉडीगार्ड, एचक्यूआरटी से पायलट और बुलेट प्रूफ कार, पटना जिला बल से एस्कॉर्ट एवं पायलट मुहैया कराया जाएगा। वहीं, उनकी पत्नी राबड़ी देवी को लालू यादव से ज्यादा सुरक्षा प्रदान की गई है। उन्हें बीसैप से 2-8 हाउस गार्ड, 3 महिला बॉडीगार्ड, 3 वर्दीधारी बॉडीगार्ड, HQRT से पायलट, बुलेट प्रूफ कार, पटना जिला बल से एस्कॉर्ट और पायलट मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here