Home अंतरराष्ट्रीय अमेरिका के एक फेस्टिवल में चलीं अंधाधुंध गोलियां, बड़ी संख्या में लोग...

अमेरिका के एक फेस्टिवल में चलीं अंधाधुंध गोलियां, बड़ी संख्या में लोग घायल

0
57

अमेरिका के टोलेडो में गोलीबारी की घटना सामने आई है। टोलेडो के एक फेस्टिवल के पास कई लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं गईं। इसमें बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। पुलिस की टीम संदिग्धों की तलाश कर रही है। आसपास के सीटीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर ओहायो के टोलेडो में एक कम्युनिटी स्ट्रीट फेस्टिवल के पास कई लोगों को गोली मार दी गई। पुलिस अधिकारियों को शाम करीब 5:30 बजे ‘ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल’ के पास किसी व्यक्ति को गोली मारे जाने की सूचना मिली।

पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि मौके पर पहुंचने पर उन्हें गोली लगने से कई लोग घायल मिले। कई घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया है। पुलिस ने घायलों की स्थिति और गोली लगने वाले लोगों की संख्या के बारे में और जानकारी नहीं दी है। पुलिस संदिग्धों की सक्रिय रूप से तलाश कर रही है। गोलीबारी की परिस्थितियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ शॉकर! 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में स्कूल के प्रिंसिपल को ग्रामीणों ने पीटा

बता दें कि ‘ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल’ टोलेडो के ऐतिहासिक इलाके में दो दिन तक चलने वाला एक उत्सव है, जिसमें लाइव म्यूजिक, खाने-पीने के स्टॉल, घरों का टूर और शॉपिंग शामिल होती है।

फेस्टिवल में किन लोगों ने हमला किया है। ये अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। मौके से खोखे बरामद किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज और हमलवारों के रूट का पता लगाया जा रहा है।

अमेरिका में हुई इस गोलीबारी के बाद से एक बार फिर आम से लेकर खास लोगों की सुरक्षा के लिए सवाल खड़े हो गए। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं काफी आम हो चली हैं। इस घटना में कई लोगों की जान जा चुकी है। हाल के दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति के एक कार्यक्रम में भी गोलीबारी की घटना सामने आई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here