Home अंतरराष्ट्रीय इजरायल ने हिजबुल्लाह के 150 ठिकानों पर किए भीषण हमले, ब्रिगेडियर जनरल,...

इजरायल ने हिजबुल्लाह के 150 ठिकानों पर किए भीषण हमले, ब्रिगेडियर जनरल, कैप्टन समेत कई की मौत

0
90

इजराइल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के लगभग 150 ठिकानों पर भीषण हमले किए हैं। मध्यस्थता की खबरों के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू नहीं रुक रहे हैं। अमेरिकी मध्यस्थता में हुई वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच सशर्त युद्धविराम पर सहमति बनने के कुछ दिनों बाद, दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में कम से कम 12 लोग मारे गए हैं, जिनमें लेबनानी सेना के उच्च पदस्थ अधिकारी भी शामिल हैं।

लेबनान की सेना ने कहा कि खारदाली-नबातीह सड़क पर एक सैन्य वाहन पर इजरायली हमले में एक ब्रिगेडियर जनरल, एक कैप्टन और एक सैनिक की मौत हो गई। वहीं, इजरायली सेना ने कहा कि शनिवार का हमला एक ‘सक्रिय युद्ध क्षेत्र’ में हुआ था।

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: रिंकू की बल्लेबाजी पर कम, उसकी मदद करने वालों पर है चर्चा ज्यादा

लेबनानी सेना ने कहा कि जानबूझकर और बार-बार की जा रही क्रूर इजरायली आक्रामकता का उद्देश्य किसी भी समाधान तक पहुंचने के सभी प्रयासों को विफल करना है।

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे लेबनानी संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानदंडों का घोर उल्लंघन बताया है। साथ ही लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने इस हमले की निंदा की है। एक बयान में पीएम नवाफ सलाम ने ब्रिगेडियर जनरल वस्साम सबरा, कैप्टन एली खौरी और सैनिक हुसैन गोजल के परिवारों और सहयोगियों के साथ-साथ लेबनानी सेना के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here