Home अपराध मेडिकल कॉलेज में सिरफिरे ने सहपाठी छात्रा की चाकू से गोदकर की...

मेडिकल कॉलेज में सिरफिरे ने सहपाठी छात्रा की चाकू से गोदकर की हत्या, डीजीएमई ने तलब की रिपोर्ट

0
82

पीलीभीत। स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला अस्पताल मंगलवार सुबह दिनदहाड़े हुई खूनी वारदात से दहल उठा। पैरामेडिकल टेक्नीशियन प्रथम वर्ष के छात्र कानपुर देहात के निवासी सागर पुत्र रामऔतार ने अपनी सहपाठी केसरपुर (बरेली) की कशिश पटेल पुत्री रोहिताश पटेल पर सीटी स्कैन कक्ष के भीतर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गर्दन और पेट पर ताबड़तोड़ तीन वार किए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बीच-बचाव में अस्पताल की स्टाफ कर्मी निधि भी घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया गया है। मृतका के परिवार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जा रही है। सभी पहलुओं पर गहनता से जांच चल रही है। – सुकीर्ति माधव, एसपी

घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। दोनों छात्रों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी ने अपने साथ लाए चाकू से छात्रा पर हमला कर दिया। छात्रा की गर्दन और पेट पर तीन वार किए गए। चाकू घोंपने के बाद उसे घुमाया भी गया। चीख-पुकार सुनकर स्टाफ नर्स निधि सहगल छात्रा को बचाने दौड़ीं। आरोपी को रोकने के प्रयास में उस पर भी वार कर दिया, जिसमें उनके हाथ में चोट आई। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा, एएसपी विक्रम दाहिया, सीओ सदर नताशा गोयल और सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें -  मल्लिकार्जुन खड़गे के औपचारिक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने के रूप में सोनिया गांधी कहती हैं, 'राहत महसूस हो रही है'

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने छात्रा का प्राथमिक इलाज किया और फिर हालत गंभीर होने पर उसे एंबुलेंस से एसआरएमएस बरेली रेफर किया गया, वहां छात्रा की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पैरामेडिकल प्रथम वर्ष के छात्र-छात्रा थे। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि करीब एक माह पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोपी एकतरफा प्रेम में छात्रा के बात न करने से नाराज था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। वहीं, डीजीएमई लखनऊ ने भी रिपोर्ट मांगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here