Home अपराध संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

0
104

अक्षत टाइम्स संवाददाता, उन्नाव, 21 जुलाई। शहर के आवास विकास कॉलोनी ए-ब्लॉक में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है। मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं।

मृतका के बेटे का आरोप है कि सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचा तो उसकी मां के सिर और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। परिजनों का दावा है कि महिला मदद के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन समय पर कोई सहायता नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

यह भी पढ़ें -  गुजरात चुनाव 2022: पहले चरण के मतदान में गैस सिलेंडर से लेकर बैंड-बाजा तक, मतदान केंद्र पर कुछ ऐसा ले गए मतदाता

परिजनों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उल्टी के कारण गला चोक होने से दम घुटने से मौत का उल्लेख है, जबकि उन्हें शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान मिले। परिजनों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here