आज 24 जुलाई, 2026 आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 09 बजकर 13 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। आज रात 08 बजकर 12 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार करके भोर 04 बजकर 37 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके जीवन में नए अवसर लेकर आने वाला है। आज अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे। आज आप मजबूती के साथ एक नई शुरुआत करेंगे। यह समय अपने व्यवहार और पिछले दिनों में की गई गलतियों में सुधार लाने का है। बिजनेस में नए ऑर्डर और एग्रीमेंट मिलने की प्रबल संभावना है। आज आय के स्रोतों में वृद्धि होने की उम्मीद है। व्यर्थ की बहस में पड़ने से आज आपको बचना चाहिए। आज आपके वैवाहिक जीवन में नई खुशियां आएंगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आज मौसम को ध्यान में रखते हुए अपना लाइफस्टाइल व्यवस्थित रखना जरूरी है।
वृष राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज अचानक ही महत्वपूर्ण काम के पूरे हो जाने से आपको बहुत प्रसन्नता होगी। आज आपका अधिकतम समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में बीतेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से रिश्ते में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। किसी निवेश में फंसा हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। कला के स्टूडेंट्स अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन से किसी प्रतियोगिता में जन विकास के लिए नया मॉडल प्रस्तुत करेंगे जिसके लिए उन्हे विशेष तौर से सम्मानित भी किया जाएगा। इंश्योरेंस और रियल स्टेट के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज दोगुना धन लाभ के योग बन रहे है। आज आपका दांपत्य जीवन सामंजस्य पूर्ण बना रहेगा। ब्लड प्रेशर की समस्या से आज राहत मिलेगी।
मिथुन राशि
आज आपका दिन ताजगी भरा रहेगा। आज कारोबार में छोटी-छोटी बारीकियां समझना जरूरी है किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। आज आपकी खास इच्छा पूरी होने की उम्मीद है। ऑफिस में उच्च अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा। व्यापार में रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होने की उम्मीद है। आप किसी काम के लिए नई योजना पर विचार भी कर सकते हैं। संतान संबंधी महत्वपूर्ण कार्य आज संपन्न हो जाएगा। काम में नयी तकनीकों को अपनाने से काम जल्दी पूरा होगा। अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको किसी भी गलतफ़हमी से बचना चाहिए लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, साथ में कहीं प्राकृतिक जगह पर घूमने जायेंगे।
कर्क राशि
आज आपका दिन मिली जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज के दिन यदि धैर्य और समझदारी से कार्य करेंगे तो आपको सफलता मिलनी तय है। घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजना बना सकते हैं। आज आपको पुराने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। जमीन जायदाद खरीदने के सिलसिले में आज आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। आज ससुराल पक्ष से शुभ सूचना मिलने के योग बने हुये हैं। मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखना जरूरी है।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए लकी साबित होने वाला है। आज आप घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान करवाने की योजना बनायेंगे। भविष्य को लेकर बनाई कार्य योजनाएं आज कारगर साबित होंगी। आज संतान को सफलता मिलने से घर में खुशियां बढ़ेगी। कारोबार में समझदारी से लिए गए फैसलों का आज आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने भविष्य से जुड़े नए अवसर मिलेंगे। इस राशि के कपड़ा व्यापारियों को विशेष रूप से सफलता मिलेगी। आज आप कुछ अनुभवी लोगों के साथ मिलकर किसी सामाजिक कार्य की रूपरेखा बना सकते हैं। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालेंगे। नवविवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे।
कन्या राशि
आज आपका दिन आपके लिए यादगार साबित होगा। प्रतियोगी छात्रों के लिए किसी परीक्षा का मोस्ट अवेटेड रिजल्ट उनके पक्ष में आएगा। आज उनका चयन प्रशासनिक क्षेत्र में हो जाने से घर में उत्सव जैसा माहौल होगा। आज घर पर मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिससे लोगों का आना जाना लगा रहेगा। आज आप कम्प्यूटर कोर्स सीखने का मन बनायेंगे, इस बारे में माँ के साथ विचार विमर्श कर सकते है। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में मदद करेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। लवमेट आज एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हल्का और सुपाच्य भोजन करें और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आज हर रोज की गतिविधियों और व्यस्तता से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने लिए भी जरूर निकालें। आप अपनी पारिवारिक व व्यावसायिक जिम्मेदारियों को आज बखूबी निभाएंगे। स्टूडेंट्स को आज टीचर द्वारा विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। आज आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई में ध्यान लगेगा। आज रुके हुए कामों को पूरा करने लिए उचित समय है सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी। आपके पिता जी आपके अच्छे करियर के बारे में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन में न होने दें। आज आप किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होंगे।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर पर आपके अच्छे गुणों की चर्चा होगी। मीडिया और ऑनलाइन माध्यम से आपको बिजनेस से रिलेटेड जानकारी मिलती रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभान्वित हो सकते हैं। लंबे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए बदलाव भी कर सकते हैं। समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों की काफी सराहना होगी। आज करीबी रिश्तेदारों के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा हो जायेगा। घर में बदलाव संबंधी कुछ काम सुचारु रूप से होंगे, फर्नीचर आदि खरीदने का विचार बनाएंगे। अपने खानपान में ठंडे पेय पदार्थ जैसे शिकंजी, आमरस आदि नियमित रूप से शामिल करें।
धनु राशि
आज आपका दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आपकी कार्य योजनाओं को आज सकारात्मक दिशा मिलेगी। रियल स्टेट और प्रॉपर्टी संबंधी रुका हुआ मामला किसी खास व्यक्ति की मदद से पूरा हो जाएगा। आपके सहज और मिलनसार स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। स्टूडेंट्स करियर में बेहतर करने के लिए किसी अच्छे एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। आज घर में नन्हे मेहमान के आने की संभावना बन रही है। परिवार में किसी से चल रही अनबन आज समाप्त होगी और उसके प्रति सम्मान बढ़ेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए आज अपनी दिनचर्या में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करेंगे।
मकर राशि
आज का दिन आपके जीवन में नई संभावनाएं लेकर आने वाला है। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे साथ ही पिछले कुछ समय से चल रही आर्थिक समस्याओं से आज राहत मिलेगी। व्यक्तित्व को निखारने के लिए किये गये प्रयास का अच्छा परिणाम आज सामने आएगा और समाज में आपकी एक नई छवि बनेगी। परिवार वाले आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। यदि आज आप जीवनसाथी के साथ रिश्तों में संतुलन बना कर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे। माता जी के स्वास्थ्य में आज पहले की अपेक्षा सुधार आयेगा। शाम में बच्चों के साथ उनकी पसंदीदा जगह पर घूमने जाएंगे।
कुंभ राशि
आज दिन आपके लिए ज्ञानवर्धक रहेगा। आज आप किसी सेमिनार में हिस्सा लेंगे जहां आप काफी जानकार लोगों से मिलेगे कुछ नया सीखने को मिलेगा इसके अलावा किसी धार्मिक समारोह अथवा सम्मेलन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का उनकी मनपसंद जगह पर ट्रांसफर होने की संभावना बन रही है। आपकी शिक्षा अथवा करियर से संबंधित समस्याएं दूर होंगी। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन खुशखबरी मिल सकती है। आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे।
मीन राशि
आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को आज नए अवसर मिलेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। इस समय कई खर्चे सामने आएंगे, लेकिन साथ ही साथ आय के स्त्रोत बढ़ने से आर्थिक समस्या नहीं रहेगी। इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी कविता या कहानी के लिए उन्हें सम्मानित किया जायेगा। आज घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनेगी और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।









