Home अपराध जंतर-मंतर के पास हिंसा, पथराव में ACP घायल, आरएमएल अस्पताल ले जाया...

जंतर-मंतर के पास हिंसा, पथराव में ACP घायल, आरएमएल अस्पताल ले जाया गया

0
116

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर के पास पथराव की घटना के बाद दिल्ली पुलिस के एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को सिर और शरीर में कई अन्य जगह चोट लगने के कारण यहां आरएमएल अस्पताल लाया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अस्पताल ने एक बयान में कहा, ”एसीपी, कनॉट प्लेस, विवेक भगत को कल रात जंतर मंतर के पास पथराव की घटना के बाद डॉ राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था।”

अस्पताल ने कहा, ”जांच करने पर उनके ऊपरी और निचले दोनों अंगों के साथ-साथ कंधे पर भी कई चोटें पाई गईं और सिर के पीछे वाले हिस्से में सूजन पाई गई। मरीज ने कान से खून आने और उल्टियां होने की भी जानकारी दी।”

यह भी पढ़ें -  यूपी : अशासकीय विद्यालयों में 219 चयनितों का समायोजन

सर्जरी विभाग की टीम द्वारा भगत की जांच की और आवश्यक इलाज प्रदान किया। इसके बाद मरीज ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में आगे का इलाज जारी रखने की इच्छा व्यक्त की और उन्हें आरएमएल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम जंतर-मंतर के पास कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए पथराव में दो सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) और चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि कई ”असामाजिक” तत्व प्रदर्शन स्थल में प्रवेश कर गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here