Home अपराध पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, पूरी तरह जलकर खाक हुआ कोच

पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, पूरी तरह जलकर खाक हुआ कोच

0
11

सहरसा: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सहरसा जिले से सामने आ रही है। जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक जिस समय आग लगी, उस समय ट्रेन में यात्री भी सवार थे। आग लगने के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में किसी तरह से यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से बाहर निकाला गया और फायर विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि जिस कोच में आग लगी वह पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है।

दरअसल, बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 3 बजे एक पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक पैसेंजर ट्रेन नंबर 63344 (समस्तीपुर-सहरसा) के इंजन और उससे जुड़े एक कोच में आग लगी। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गई। आग लगने के बाद आनन-फानन में यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। वहीं आग लगने की वजह से ट्रेन का कोच पूरी तरह से जल गया है।

यह भी पढ़ें -  'एलजी साहिब चिल करो' वाली टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- यह उनके 'मानसिक स्तर' को दिखाता है

घटना की जानकारी देते हुए असिस्टेंट फायर ऑफिसर निरंजन कुमार ने कहा, “हमें सूचना मिली कि रेलवे के इंजन में आग लग गई है। सूचना मिलते ही हमने सहरसा फायर स्टेशन से एक फोम टेंडर और एक वॉटर टेंडर घटनास्थल पर भेजा और अभी स्थिति को संभालने का काम कर रहे हैं। आग अभी काबू में है। अब तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।” वहीं ट्रेन में सवार एक यात्री ने बताया, “सुबह 3:40 बजे ट्रेन में सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर आग लग गई। इससे यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुझे सहरसा जाना था, लेकिन सभी यात्री पिछले दो घंटों से फंसे हुए हैं और उन्हें काफी असुविधा हो रही है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here