Home अपराध संगरूर के लेहरागागा में कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 9 की...

संगरूर के लेहरागागा में कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 9 की मौत

0
55

पंजाब में संगरूर के लेहरागागा में आज (रविवार को) बड़ा सड़क हादसा हो गया है। संगरूर के SP पलविंदर चीमा ने बयान देते हुए बताया कि हादसे के आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर लिया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, हादसे के समय करीब 25 मनरेगा मजदूर काम कर रहे थे। हादसे के बाद 5 मृतकों के शव लेहरागागा अस्पताल में रखे होने की जानकारी मिली थी। वहीं, इलाज के दौरान अन्य मजदूरों की भी मौत होने की सूचना सामने आई है। अब तक कुल 9 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

बता दें कि सभी मृतक लेहरागागा के नजदीकी गांव अलीशेर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कार चलाने वाले का नाम परगट सिंह काला था। वह रैधड़ाना गांव का रहने वाला है। गाड़ी पंजाब के नंबर की ही थी। कार शेवरले मैग्नम थी।

यह भी पढ़ें -  इस तरह ब्रिटेन-भारत के रिश्ते को बदलना चाहते हैं ऋषि सनक

संगरूर के SP पलविंदर चीमा ने बताया कि तेज रफ्तार गाड़ी ने मनरेगा मजदूरों पर गाड़ी चढ़ाई है। हादसे के बाद 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में हम FIR दर्ज करेंगे। पारदर्शी तरीके से इस मामले की जांच की जाएगी। दोषी को सख्त सजा दिलाई जाएगी। BNS की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी ड्राइवर अभी फरार है, उसे जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। इससे पहले, हाल ही में लुधियाना में 20 बच्चों से भरी स्कूल बस खंभे से टकरा गई थी। इस हादसे का LIVE फुटेज भी सामने आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here