मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मंदिर के पास एक ट्रक कई लोगों को रौंदते हुए चला गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस घटना में 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे में 29 लोग घायल हुए हैं। ग्वालियर की डीएम रुचिका चौहान के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। घायलों को फ्रैक्चर हुए हैं, जबकि बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है।
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता मंदिर जा रहे थे। चीनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर एक ढलान है, जहां भारी वाहनों का आना मना है। रात करीब 1:30 बजे धान से भरा एक ट्रक वहां रुका। ट्रक ने पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया, अचानक बेकाबू होकर नीचे की ओर आया और मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से जा टकराया। सड़क पर मौजूद श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए, जिससे यह हादसा हुआ। मौके पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायलहुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। एसएसपी ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार, कुल 39 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 14 लोगों की मौत हो गई है। 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें फ्रैक्चर हुए हैं, जबकि बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है।
प्रशासन ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि नवरात्रि के दौरान सड़क पर लगे बैरिकेड्स और पुलिस चेकपॉइंट को पार करके ट्रक अंदर कैसे आ गया। उन्होंने कहा कि हमने ट्रक की मैकेनिकल जांच के लिए एक RTO टीम भी भेजी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या खराबी आई थी और ट्रक बाईं ओर कैसे मुड़ गया। उन्होंने कि घायलों के इलाज के लिए टीम लगातार CT स्कैन और X-रे कर रही है। घटना के एक चश्मदीद और एक घायल व्यक्ति के भाई ने बताया कि ट्रक में क्षमता से अधिक सामान लदा हुआ था। ट्रक अचानक आया और उस पर से नियंत्रण खो गया, जिससे कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, ब्रेक फेल होने के चलते तेज गति से लुढ़कते हुए ट्रक पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस घटना में 29 श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलो में पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसलिए मृतकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए ज्यारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। यह हादसा आंतरी थाना क्षेत्र के अंतगर्त हुआ।








