लखनऊ : सहादतगंज के ब्राह्मणी टोला में तिहरे हत्याकांड के आरोपी ऋषभ दुबे का गुरुवार को एलडीए की टीम ने मकान बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान एलडीए की प्रवर्तन दल के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा। अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में हडकंप मच गया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई मकान का मानचित्र स्वीकृत न होने पर अवैध निर्माण मानकर की गई।
वहीं, परिवार के अन्य दो सदस्य के पीछे की तरफ बने मकान भी ध्वस्त किए जाएंगे। इन मकानों का भी मानचित्र स्वीकृत नहीं है। 26 अक्टूबर को चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। घटना के दूसरे दिन एलडीए को जांच में चबूतरा नजूल की भूमि पर मिला था और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करके ऋषभ का मकान सील किया था। जिस पर बुलडोजर चलाया गया।








