Home अपराध पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े पिकअप में घुसी एंबुलेंस, पांच की मौत

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े पिकअप में घुसी एंबुलेंस, पांच की मौत

0
8

बाराबंकी : बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज सुबह दर्दनाक हादसे में एंबुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई। सुबेहा थाना क्षेत्र में 53.3 किलोमीटर के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े पिकअप में पीछे से जा घुसी। एंबुलेंस जयपुर से एक शव लेकर पश्चिम बंगाल जा रही थी। हादसे में शव के साथ जा रहे तीन परिजनों और एंबुलेंस के दोनों चालकों की जान चली गई।

एंबुलेंस में 38 वर्षीय अजीजुल हक का शव लेकर परिजन पश्चिम बंगाल जा रहे थे। आज सुबह एंबुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुबेहा क्षेत्र में पहुंची, तभी सड़क पर खड़ी पिकअप में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने सभी को एंबुलेंस से निकालकर सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के कूच बिहार निवासी अमिनूर हक (40) पुत्र अब्दुल हुसेन और रुपिक (50) पुत्र अब्दुल रहमान, जयपुर निवासी मकबूल खान (62) पुत्र शुभान तथा एंबुलेंस चालक अजय पुत्र प्रकाश चंद्र योगी निवासी तालचीनी, थाना सलेमपुर, जिला दौसा और हरिओम (33) पुत्र जय सिंह निवासी पीपलखेड़ा, थाना गंज खेरली, जिला अलवर (राजस्थान) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -  ठाकुरों के गढ़ बरौली से चुनाव मैदान में प्रमोद गौड़, आरएलडी के टिकट पर लड़ रहे चुनाव

हादसे की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। सीओ हैदरगढ़ समीर सिंह ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि सभी पांचों को सीएचसी हैदरगढ़ लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here