Home Trending पटना में यूट्यूबर आर्यन कैल्विन के कार्यक्रम में बेकाबू भीड़ पर पुलिस...

पटना में यूट्यूबर आर्यन कैल्विन के कार्यक्रम में बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

0
8

बिहार में पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित मिलर ग्राउंड में मशहूर यूट्यूबर आर्यन कैल्विन के कार्यक्रम के दौरान आज जमकर हंगामा हुआ। आर्यन कैल्विन को देखने और उनके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालात इतने बिगड़ गए कि भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान कुछ गाड़ियों के शीशे टूट गए। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी और बाद में लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया गया।

जानकारी के मुताबिक, मिलर स्कूल ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए पुलिस ने भारी भीड़ की आशंका के चलते इजाजत नहीं दी थी। इससे नाराज होकर इन्फ्लुएंसर के समर्थक युवाओं ने हंगामा किया। इस दौरान कुछ गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पास में स्थित बीजेपी कार्यालय पर भी कुछ युवकों ने पथराव कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी कोतवाली कृष्ण मुरारी प्रसाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें दो से तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाया। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  तृणमूल के साकेत गोखले ने फर्जी कागजात से पीएम की मोरबी यात्रा पर 30 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाया: पुलिस

एएसपी विधि व्यवस्था कोतवाली कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन करने वाले लोगों ने यूट्यूबर आर्यन कैल्विन का कोई कार्यक्रम नहीं कराया और कुछ ही देर में वहां से चले गए। इस वजह से वहां उनका इंतजार कर रहे युवा आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। पुलिस का कहना है कि इस कार्यक्रम के संबंध में प्रशासन को भी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। हालांकि, हंगामे और भीड़ को काबू करने के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई हैं। कार्यक्रम के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया गया, जिसमें कुछ जवान घायल हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here