UP Election Results 2022: पश्चिमी यूपी की 34 सीटों पर पल-पल का अपडेट, बागपत से सहेंद्र और शामली में सुरेश राणा आगे

0
142

[ad_1]

सार

पश्चिमी यूपी के सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वहीं पहले चरण की ज्यादातर सीटों पर भाजपा और गठबंधन के प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर हैं। जानिए पश्चिमी यूपी की इन 34 सीटों पर किस-किस के बीच बड़ा मुकाबला है। 

पश्चिमी यूपी के मेरठ सहित छह जिलों में सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बागपत की छपरौली सीट पर बैलेट पेपर की गिनती में भाजपा के सहेंद्र रमाला आगे निकले। वहीं शामली में थानाभवन सीट से पोस्टल बैलेट की गणना में सुरेश राणा आगे चल रहे हैं। मेरठ में जिलाधिकारी के.बालाजी ने कहा कि 100 मीटर से पहले किसी वाहन का प्रवेश नहीं होगा। लोहिया नगर मंडी स्थल से एक किलोमीटर पहले ही सभी प्रवेश द्वारों पर जालीदार बैरिकेडिंग लगा दी गई। किसी भी राजनीतिक पार्टी का कोई भी शिविर का लगने नहीं दिया गया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था बहुत ही चाक-चौबंद है। जिला अधिकारी के. बालाजी और एसएसपी प्रभाकर चौधरी मतगणना स्थल पर मौजूद हैं। वहीं बागपत में मतगणना केंद्र पर एजेंट और अन्य लोग पहुंचने लगे हैं।

उधर, मुजफ्फरनगर में भी मतगणना स्थल पर एसएसपी अभिषेक यादव पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बिजनौर में मतगणना स्थल पर एजेंट और सभी पार्टी के प्रत्याशी पहुंच गए हैं। इस दौरान डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बिजनौर में सुबह 8:00 बजे से पोस्टल बैलट की मतगणना शुरू हो गई है। बिजनौर की प्रत्येक विधानसभा सीट पर करीब दो हजार पोस्टल बैलट की मतगणना होनी है। बिजनौर में 8:30 बजे से ईवीएम की मतगणना भी शुरू हो गई है। 

उधर, शामली में सपा प्रत्याशी नाहिद हसन की बहन इकरा हसन मतगणना स्थल पर पहुंची। यहां अभी शमली में पोस्टल बैलेट की मतगणना चल रही है।

बता दें कि पहले चरण की ज्यादातर सीटों पर भाजपा और गठबंधन के प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर हैं। जानिए पश्चिमी यूपी की इन 34 सीटों पर किस-किस के बीच बड़ा मुकाबला है।

किसके सिर ताज… ईवीएम से आज खुलेगा राज
आखिर वह घड़ी आ ही गई जिसका मतदाताओं और नेताओं को बेसब्री से इंतजार है। मेरठ जिले में सात विधानसभा सीटों पर ईवीएम में बंद 81 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा गुरुवार (आज) सुबह आठ बजे से खुलना शुरू हो गया है।
 
सुबह 8.30 बजे से ईवीएम खुलेंगी। इसके 30 मिनट बाद पहला रुझान आएगा। सबसे पहले मेरठ शहर की गिनती पूरी हो जाएगी और मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा होने के चलते मेरठ दक्षिण की गिनती सबसे बाद में होगी। दस फरवरी को पहले चरण में जिले की सात विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। यहां सिवालखास, किठौर और कैंट में 13-13 उम्मीदवार हैं। सबसे कम आठ उम्मीदवार हस्तिनापुर में हैं। वहीं, सरधना, दक्षिण में 11-11 और मेरठ शहर में 12 उम्मीदवार हैं।

कैंट, शहर, दक्षिण, किठौर की गिनती लोहियानगर में 
कैंट, शहर, दक्षिण और किठौर की मतगणना लोहियानगर मंडी में होगी। वहीं, सिवालखास, हस्तिनापुर और सरधना की मतगणना मोदीपुरम स्थित कृषि विवि में होगी। चुनाव आयोग ने दूसरे प्रदेशों के सात अधिकारियों को प्रेक्षक बनाया है। हर विधानसभा सीट के  लिए 14-14 टेबल लगाईं गईं हैं।

पोस्टल बैलेट के लिए अलग टेबल 
पोस्टल बैलेट के लिए अलग से टेबल बनाईं गई हैं। प्रत्येक टेबल पर चार कर्मचारियों की ड्यूटी तय की गई है। कुल 532 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। वहीं, पोस्टल बैलेट के लिए भी 33 टीम लगाईं गईं है। प्रत्येक टीम में दो-दो सदस्य रखे गए हैं। 
 
मेरठ दक्षिण में सबसे ज्यादा 38 राउंड: 
सिवालखास, कुल बूथ – 394, कुल राउंड – 29
सरधना, कुल बूथ – 402, कुल राउंड – 29
हस्तिनापुर, कुल बूथ – 391, कुल राउंड – 29
किठौर, कुल बूथ – 417, कुल राउंड – 30
मेरठ कैंट, कुल बूथ – 467, कुल राउंड – 34
मेरठ शहर, कुल बूथ – 361, कुल राउंड – 26
मेरठ दक्षिण, कुल बूथा – 525, कुल राउंड – 38

मोबाइल प्रतिबंधित, विजय जुलूसों पर रोक
वहीं, मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाने पर रोक रहेगी। विजय जुुलूस की भी अनुमति नहीं है। विजयी प्रत्याशी को जीत का प्रमाण-पत्र लेकर शांतिपूर्वक तरीके से मतगणना स्थल से जाना होगा।

विधानसभावार प्रमुख प्रत्याशी
सिवालखास – 

भाजपा- मनिंदरपाल सिंह, सपा-रालोद गठबंधन – गुलाम मोहम्मद, बसपा – मुकर्रम अली उर्फ नन्हें खातून, कांग्रेस – जगदीश प्रसाद
सरधना –
भाजपा – संगीत सोम, सपा-रालोद गठबंधन – अतुल प्रधान, बसपा – संजीव धामा, कांग्रेस – सैयद रेहानुउद्दीन
हस्तिनापुर – 
भाजपा – दिनेश खटीक, सपा -रालोद गठबंधन – योगेश वर्मा, बसपा – संजीव कुमार, कांग्रेस- अर्चना गौतम
किठौर – 
भाजपा – सत्यवीर त्यागी, सपा-रालोद गठबंधन – शाहिद मंजूर, बसपा – केपी मावी, कांग्रेस -बबीता गुर्जर
दक्षिण –
भाजपा – सोमेंद्र तोमर, सपा-रालोद गठबंधन – हाजी आदिल चौधरी, बसपा – दिलशाद अली, कांग्रेस- नफीस
कैंट – 
भाजपा – अमित अग्रवाल, सपा-रालोद गठबंधन – मनीषा अहलावत, बसपा – अमित शर्मा, कांग्रेस – अवनीश काजला
शहर- 
भाजपा – कमलदत्त शर्मा, सपा-रालोद गठबंधन – रफीक अंसारी, बसपा – दिलशाद, कांग्रेस – रंजन शर्मा
विधानसभावार 2022 का वोट प्रतिशत 
हस्तिनापुर – 66.87, सरधना – 67.33, सिवालखास – 68.92, मेरठ कैंट – 56.66, दक्षिण – 61.92, शहर – 64.25, किठौर – 69.17

बागपत नौ बजे आएगा मतगणना का पहला रुझान, छपरौली में होंगे सबसे 27 राउंड
विधानासभा चुनाव के लिए मतदान के एक महीने बाद परिणाम का इंतजार अब खत्म हो गया है। यहां खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में मतगणना शुरू हो गई है। उसके साथ ही तीनों विधानसभाओं बागपत, बड़ौत, छपरौली के 28 प्रत्याशियों का परिणाम आएगा। इस चुनाव परिणाम के साथ ही कई नेताओं का भविष्य व कद तय होगा और इसलिए ही चुनाव परिणाम पर हर किसी की नजर टिकी हुई हैं। 

हर विधानसभा की मतगणना के लिए कक्षों में 14-14 टेबल लगाई गई है तो बैलेट पेपर की मतगणना को बागपत व बड़ौत विधानसभा कक्षों में चार-चार और छपरौली के लिए पांच टेबल लगी है। एक टेबल पर चार कर्मी लगाए गए है तो अन्य कार्यों के लिए भी कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है और इस तरह मतगणना के लिए 300 से ज्यादा कर्मी लगाए गए है। तीनों सीटों की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि सबसे पहले बैलेट पेपर की मतगणना होगी और उसके बाद ईवीएम की मतगणना शुरू की जाएगी। 

सुबह नौ बजे तक पहला रुझान, छपरौली में सबसे 27 राउंड होंगे 
यहां मतगणना सुबह आठ शुरू होने के बाद पहला रुझान नौ बजे तक आने की उम्मीद है। क्योंकि पहले बैलेट पेपर और उसके बाद पहले राउंड में करीब एक घंटे का समय लग जाएगा। जहां बड़ौत की मतगणना सबसे पहले खत्म होने की उम्मीद है, क्योंकि वहां सबसे कम बूथ है तो छपरौली में ज्यादा बूथ होने के कारण सबसे बाद में मतगणना खत्म होगी। मतगणना का परिणाम दो बजे तक आने की उम्मीद जताई जा रही है।
बागपत      351 बूथ         26 राउंड
बड़ौत        328 बूथ         24 राउंड
छपरौली      368 बूथ        27 राउंड

मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा रहेगी, शांतिभंग करने वालों पर कार्रवाई
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मतगणना स्थल के बाहर से लेकर अंदर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। वहां किसी तरह से गड़बड़ी नहीं हो सके, उसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। किसी को बिना पास के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा और मोबाइल, पेन, डायरी व अन्य सामान कोई भी अंदर लेकर नहीं जा सकता है।

धारा-144 लगी होने के कारण भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी तो जुलूस निकालने पर भी रोक है। किसी ने शांतिभंग करने का प्रयास किया तो उसपर कार्रवाई होगी। वहां सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को एसपी नीरज कुमार जादौन व डीएम राजकमल यादव ने निर्देशित भी किया। एसपी ने कहा कि अगर कानून व्यवस्था बिगाडने का प्रयास किया जाता है, तो इसकी सूचना डायल 112 व उनके मोबाइल नंबर 9454400258 पर फोन करके दे सकते है।

मुजफ्फरनगर की छह विधानसभा सीटों पर 72 प्रत्याशियों ने लड़ा है चुनाव
इंतजार और अटकलों की घड़ियां खत्म हुई। आज नतीजों का बारी है। मुजफ्फरनगर में मतगणना के बाद जिले की छह विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। अधिकतर नतीजे दोपहर एक बजे तक आने का अनुमान है। पुलिस ने मतगणना स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 

शहर की नवीन कूकड़ा मंडी में सुबह आठ बजे से बुढ़ाना, चरथावल, सदर, सुरक्षित सीट पुरकाजी, खतौली और मीरापुर विधानसभा की मतगणना शुरू होगी। इस बार पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और करीब साढ़े आठ बजे ईवीएम के मतों की गणना शुरू हो जाएगी। पहले राउंड की गिनती सुबह करीब नौ बजे तक पूरी होने का अनुमान है।

जिले में 72 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। लगभग सभी सीटों पर भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच सीधे मुकाबले के आसार हैं। लेकिन बसपा और कांग्रेस को मिलने वाले मतों पर भी लोगों की निगाह रहेगी।

एजेंट बाहर निकला, तो फिर प्रवेश नहीं
मतगणना पांडाल में आरओ टेबल पर एक समय में केवल प्रत्याशी अथवा उसका एजेंट ही उपस्थित रह सकता है। एजेंट को एक बार मतगणना परिसर में प्रवेश के पश्चात बाहर जाने पर दोबारा मतगणना परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध
मतगणना परिसर में मोबाइल, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रानिक उपकरण, आईपैड, लैपटॉप, कैमरा, बीड़ी, सिगरेट माचिस एवं लाइटर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

किस सीट पर कितने प्रत्याशी
विधानसभा        प्रत्याशी
बुढ़ाना  
              11
चरथावल           13
खतौली             11
मीरापुर             11
मुजफ्फरनगर   15
पुरकाजी          11

जुलूस पर प्रतिबंध, पास के बिना मतगणना स्थल पर नहीं मिलेगा प्रवेश : डीएम
मुजफ्फरनगर जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि पास धारकों के अलावा अन्य कोई व्यक्ति मतगणना परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। जुलूस पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कूकड़ा मंडी में डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रत्याशी, मतगणना कार्य में लगे अधिकारी व कर्मचारी, मीडिया कर्मियों के लिए मतगणना परिसर में प्रवेश का मार्ग गेट नंबर एक से होगा। मतगणना अभिकर्ता के मतगणना परिसर में प्रवेश का मार्ग गेट नंबर चार से रहेगा।

मतगणना अभिकर्ता को जारी पास अहस्तांतरणीय होगा और मतगणना अभिकर्ता को एक काउंटिंग हाल से दूसरे हाल में जाने की अनुमति नहीं होगी। एजेंट को आवंटित टेबल की अतिरिक्त अन्य टेबल पर जाने की अनुमति नहीं होगी। सीडीओ आलोक कुमार यादव, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी उपस्थित रहे।
आज बिजनौर जिले की आठों सीटों पर साफ होगी तस्वीर, जुलूस और भीड़ जुटाने पर रोक
आज इंतजार की घड़ियां खत्म हो जाएंगी। किसके सिर जीत का ताज सजेगा, आज इसकी तस्वीर भी साफ हो जाएगी। बिजनौर जिले की आठों विधानसभा सीटों पर होने वाली मतगणना सेंटर वेयर हाउस में सुबह आठ बजे शुरू हो गई है। वहीं, प्रशासन ने भी इसकी तैयारियां पूरी कर ली थी। इस बार एक कमरे में एक ही विधानसभा की मतगणना होगी।
 
बुधवार को जिला प्रशासन ने मतगणना में लगने वाले सभी कर्मचारियों को ड्यूटी बांट दी। मतगणना का अंतिम प्रशिक्षण भी दिया। कलक्ट्रेट में डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो जाएगी। साढ़े आठ बजे से ईवीएम से मतगणना शुरू होगी। एक कमरे या हॉल में एक ही विधानसभा की मतगणना की व्यवस्था की गई है। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की कवरेज तो रहेगी ही, इसके अलावा वीडियो कैमरे भी लगवाए गए हैं। 

प्रत्याशियों की निगरानी में जाएंगे पोस्टल बैलेट
डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि सुबह छह बजे स्ट्रांग रूम से पोस्टल बैलेट मतगणना स्थल तक जाएंगे। यह प्रक्रिया पारदर्शी रहे, इसके लिए सभी प्रत्याशियों की बुलाया गया है। उन्हीं की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। सभी प्रत्याशियों को पूरी मतगणना प्रक्रिया से अवगत करा दिया गया है। ताकि किसी को प्रक्रिया पर संदेह न रहे।

यह भी पढ़ें -  लापरवाही: कोरोना की दूसरी लहर में जिसके लिए मची मारामारी, मेरठ-बागपत में रेमडेसिविर के 1721 इंजेक्शन हो गए एक्सपायर

जुलूस और भीड़ जुटाने पर रोक
डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि माहौल ठीक रहे और कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसे देखते हुए जुलूस और भीड़ जुटाने पर रोक लगा दी गई है। यदि कोई भी इस नियम को तोड़ेगा, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। मतगणना स्थल पर केवल उन्हीं लोगों को एंट्री दी जाएगी, जिनके पास प्रशासन का बनाया कार्ड होगा। मतगणना स्थल पर जाने के लिए सभी प्रत्याशियों और उनके एजेंट को गाइडलाइन जारी कर दी गई है।

बिजनौर जिले में 89 प्रत्याशी उतरे थे मैदान में
जिले में इस बार 89 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतरे थे। इनमें 17 निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं। सबसे अधिक बढ़ापुर में 14 प्रत्याशी हैं और सबसे कम प्रत्याशी धामपुर विधानसभा में सात हैं। जिले की सभी आठ विधानसभा सीटों पर 26.90 लाख मतदाता है, इनमें से 66.18 प्रतिशत ने मतदान किया है।

नजीबाबाद विधानसभा-17
प्रत्याशी                पार्टी
श्रवण राजपूत        आम आदमी पार्टी
राजा भारतेंद्र सिंह    भाजपा
तसलीम अहमद      सपा
शाहनवाज आलम   बसपा
मोहम्मद उमर        गरीब क्रांति पार्टी
मोहम्मद सलीम     कांग्रेस
ओमप्रकाश          निर्दलीय
बेगराज             राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी
मोहम्मद दानिश   आजाद समाज पार्टी
हामिद हुसैन       निर्दलीय
भूपेंद्र सिंह        अंबेडकर समाज पार्टी
शाहनवाज       निर्दलीय 

नगीना विधानसभा-18
अर्जुन सिंह       आम आदमी पार्टी
हैनरीता           भारतीय कांग्रेस पार्टी
अभिनय कुमार   पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक
ब्रजपाल सिंह     निर्दलीय
चंद्रवीर सिंह      निर्दलीय
ललिता          एआईएमआईएम
सुनील कुमार    निर्दलीय
विकास कुमार  आजाद समाज पार्टी
ब्रजपाल        बसपा
मनोज कुमार    सपा
डॉ. यशवंत सिंह  भाजपा
तेज सिंह          अंबेडकर समाज पार्टी 

बढ़ापुर विधानसभा-19
शबनम नाज           निर्दलीय
निर्मल मिश्रा          आम आदमी पार्टी
चंद्रपाल               लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी
हृदेश प्रकाश          पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक
अनिल कुमार         निर्दलीय
अहसान अली       भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
मोहयुद्दीन            एआईएमआईएम
पद्म सिंह            जन अधिकार पार्टी
इजहार             आजाद समाज पार्टी
कपिल कुमार       सपा
रजिया              भारतीय जनसमाज पार्टी
खूब सिंह           पिछड़ा समाज पार्टी
मोहम्मद गाजी      बसपा
कुंवर सुशांत सिंह   भाजपा 

 

शामली में आज खुलेगा पिटारा, तय होगा कौन जीता-कौन हारा
शामली में ईवीएम में कैद 30 प्रत्याशियों की किस्मत आज खुल जाएगी। मंडी परिसर में सुबह आठ बजे से तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में मतगणना शुरू हो गई है। प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर रखी है। 

मतगणना के लिए तीनों विधानसभाओं में 14-14 टेबल लगाई गईं हैं। इसके अलावा एक-एक टेबल बैलेट पेपर की गिनती के लिए तीनों विधानसभाओं में लगाई गई है। मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए गए हैं। मंडी परिसर के 200 मीटर के दायरे पर बैरिकेडिंग की गई है। इस दायरे में वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। गेट नंबर एक से प्रत्याशी और उनके एजेंट प्रवेश करेंगे। जबकि गेट नंबर दो से मतदान कार्मिक और पुलिसकर्मियों की एंट्री होगी। डीएम जसजीत कौर का कहना है कि मतगणना की सारी तैयारी कर ली गई है। बृहस्पतिवार को करीब दो बजे तक मतगणना का कार्य समाप्त होने की संभावना है। 

शामली विधानसभा के प्रत्याशी
1. तेजेंद्र सिंह-भाजपा
2. प्रसन्न चौधरी-रालोद
3. बिजेंद्र मलिक कुड़ाना-बसपा
4. मोहम्मद अय्यूब जंग- कांग्रेस
5. बिजेंद्र मलिक कुरमाली-आम आदमी पार्टी
6. सुनीता देवी- सर्वजन शक्ति पार्टी
7. अजय-निर्दलीय
8. आसिम-निर्दलीय
9. धुरेंद्र सिंह-निर्दलीय
10. ललित कुमार-निर्दलीय

कैराना विधानसभा के प्रत्याशी
1. मृगांका सिंह- भाजपा
2. नाहिद हसन-सपा
3. अखलाक- कांग्रेस
4. राजेंद्र सिंह-बसपा
5. देवी सिंह-आजाद समाज पार्टी
6. संगीता- आम आदमी पार्टी
7. इसरार-निर्दलीय
8. विजय कुमार-निर्दलीय
9. सेठपाल-निर्दलीय
10. हारून अली-निर्दलीय

थानाभवन विधानसभा के प्रत्याशी
1. सुरेश राणा-भाजपा
2. अशरफ अली खान-रालोद
3. सत्य संयम भूर्यान- कांग्रेस
4. जहीर मलिक-बसपा
5. अरविंद देशवाल- आम आदमी पार्टी
6. इकराम- एआईएमआईएम
7. राकेश कुमार-आजाद समाज पार्टी
8. सद्दाम- एसडीपीआई
9. रमा आदिल- निर्दलीय
10. शेरपाल उर्फ सुधीर उर्फ शेर सिंह- निर्दलीय

शामली सीट के आंकड़े
कुल मतदाता मतदान
310192 209614
पुरूष मतदाता मतदान
169460 114924
महिला मतदाता मतदान
140722 94690
अन्य मतदान
10 0

थानाभवन सीट के आंकड़े
कुल मतदाता मतदान
325686 221005
पुरूष मतदान मतदान
177197 148440
महिला मतदाता मतदान
149170 100779
अन्य मतदान
49 2

कैराना सीट के आंकड़े
कुल मतदाता मतदान
321638 241251
पुरूष मतदाता मतदान
182446         130388
महिला मतदाता मतदान
149171  110875
अन्य मतदान
21 6

पोस्टल बैलेट की स्थिति
6877 पोस्टल बैलेट हुए थे जारी 
4094 पोस्टल बैलेट हुए प्राप्त
1127 पोस्टल बैलेट कैराना में
1244 पोस्टल बैलेट थानाभवन में
1723 पोस्टल बैलेट शामली में

नोट : मतगणना शुरू होने से पहले तक मिलने वाले पोस्टल बैलेट शामिल किए जाएंगे।

ईवीएम से आज बाहर आएंगे परिणाम, सहारनपुर जिले की सात विधानसभा सीटों पर 71 प्रत्याशी चुनावी रण में
आखिरकार वोटरों के फैसले के परिणाम की घड़ी आ गई। विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई। इसके लिए मतगणना स्थल सेंट्रल वेयर हाउस में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन ने मतगणना की पूरी तैयारी कर ली है। ईवीएम से आज बाहर निकलने वाले नतीजों पर सभी की निगाह लगी है। जनपद की सात विधानसभा सीटों पर 71 प्रत्याशी चुनावी रण में हैं।
 
जनपद में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान हुआ था। मतदाताओं ने नई सरकार बनाने और अपना विधायक चुनने के लिए वोट डाले थे। मतदान के बाद मुख्य मुकाबले में रहे प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे करते रहे। अब गुरुवार को तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी।

जनपद की सभी सात विधानसभा सीटों पर 71 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया है। इनमें सबसे अधिक 14 प्रत्याशी सहारनपुर देहात सीट पर हैं, जबकि सबसे कम सात प्रत्याशी गंगोह विधानसभा सीट पर हैं। इनके अलावा बेहट सीट पर आठ, नकुड़ विधानसभा सीट पर 11, सहारनपुर नगर सीट पर 12, देवबंद विधानसभा सीट पर 10, रामपुर मनिहारान सीट पर नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

बेहट विधानसभा
प्रत्याशी———पार्टी
नरेश सैनी—-भाजपा
उमर अली——-सपा
रईस मलिक—बसपा
पूनम कांबोज– कांग्रेस

नकुड़ विधानसभा
प्रत्याशी———-पार्टी
मुकेश चौधरी—भाजपा
डॉ. धर्म सिंह सैनी—सपा
साहिल खान—–बसपा
रणधीर सिंह——कांग्रेस

सहारनपुर नगर विधानसभा
प्रत्याशी———-पार्टी
राजीव गुंबर——-भाजपा
संजय गर्ग———सपा
मनीष अरोड़ा—-बसपा
सुखविंदर कौर–कांग्रेस

सहारनरपुर देहात विधानसभा
प्रत्याशी————पार्टी
जगपाल सिंह——भाजपा
आशु मलिक——-सपा
अजब सिंह——-बसपा
संदीप कुमार——कांग्रेस

देवबंद विधानसभा
प्रत्याशी———पार्टी
बृजेश सिंह—-भाजपा
कार्तिकेय राणा—सपा
राजेंद्र सिंह——-बसपा
राहत खलील——कांग्रेस

रामपुर मनिहारान विधानसभा सुरक्षित
प्रत्याशी————पार्टी
देवेंद्र निम———भाजपा
विवेककांत——-रालोद
रविंद्र कुमार——बसपा
ओमपाल सिंह—कांग्रेस

गंगोह विधानसभा
प्रत्याशी——–पार्टी
किरत सिंह—-भाजपा
इंद्रसेन——–सपा
नोमान मसूद–बसपा
अशोक सैनी—- कांग्रेस

विस्तार

पश्चिमी यूपी के मेरठ सहित छह जिलों में सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बागपत की छपरौली सीट पर बैलेट पेपर की गिनती में भाजपा के सहेंद्र रमाला आगे निकले। वहीं शामली में थानाभवन सीट से पोस्टल बैलेट की गणना में सुरेश राणा आगे चल रहे हैं। मेरठ में जिलाधिकारी के.बालाजी ने कहा कि 100 मीटर से पहले किसी वाहन का प्रवेश नहीं होगा। लोहिया नगर मंडी स्थल से एक किलोमीटर पहले ही सभी प्रवेश द्वारों पर जालीदार बैरिकेडिंग लगा दी गई। किसी भी राजनीतिक पार्टी का कोई भी शिविर का लगने नहीं दिया गया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था बहुत ही चाक-चौबंद है। जिला अधिकारी के. बालाजी और एसएसपी प्रभाकर चौधरी मतगणना स्थल पर मौजूद हैं। वहीं बागपत में मतगणना केंद्र पर एजेंट और अन्य लोग पहुंचने लगे हैं।

उधर, मुजफ्फरनगर में भी मतगणना स्थल पर एसएसपी अभिषेक यादव पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बिजनौर में मतगणना स्थल पर एजेंट और सभी पार्टी के प्रत्याशी पहुंच गए हैं। इस दौरान डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बिजनौर में सुबह 8:00 बजे से पोस्टल बैलट की मतगणना शुरू हो गई है। बिजनौर की प्रत्येक विधानसभा सीट पर करीब दो हजार पोस्टल बैलट की मतगणना होनी है। बिजनौर में 8:30 बजे से ईवीएम की मतगणना भी शुरू हो गई है। 

उधर, शामली में सपा प्रत्याशी नाहिद हसन की बहन इकरा हसन मतगणना स्थल पर पहुंची। यहां अभी शमली में पोस्टल बैलेट की मतगणना चल रही है।

बता दें कि पहले चरण की ज्यादातर सीटों पर भाजपा और गठबंधन के प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर हैं। जानिए पश्चिमी यूपी की इन 34 सीटों पर किस-किस के बीच बड़ा मुकाबला है।

किसके सिर ताज… ईवीएम से आज खुलेगा राज

आखिर वह घड़ी आ ही गई जिसका मतदाताओं और नेताओं को बेसब्री से इंतजार है। मेरठ जिले में सात विधानसभा सीटों पर ईवीएम में बंद 81 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा गुरुवार (आज) सुबह आठ बजे से खुलना शुरू हो गया है।

 

सुबह 8.30 बजे से ईवीएम खुलेंगी। इसके 30 मिनट बाद पहला रुझान आएगा। सबसे पहले मेरठ शहर की गिनती पूरी हो जाएगी और मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा होने के चलते मेरठ दक्षिण की गिनती सबसे बाद में होगी। दस फरवरी को पहले चरण में जिले की सात विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। यहां सिवालखास, किठौर और कैंट में 13-13 उम्मीदवार हैं। सबसे कम आठ उम्मीदवार हस्तिनापुर में हैं। वहीं, सरधना, दक्षिण में 11-11 और मेरठ शहर में 12 उम्मीदवार हैं।

कैंट, शहर, दक्षिण, किठौर की गिनती लोहियानगर में 

कैंट, शहर, दक्षिण और किठौर की मतगणना लोहियानगर मंडी में होगी। वहीं, सिवालखास, हस्तिनापुर और सरधना की मतगणना मोदीपुरम स्थित कृषि विवि में होगी। चुनाव आयोग ने दूसरे प्रदेशों के सात अधिकारियों को प्रेक्षक बनाया है। हर विधानसभा सीट के  लिए 14-14 टेबल लगाईं गईं हैं।

पोस्टल बैलेट के लिए अलग टेबल 

पोस्टल बैलेट के लिए अलग से टेबल बनाईं गई हैं। प्रत्येक टेबल पर चार कर्मचारियों की ड्यूटी तय की गई है। कुल 532 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। वहीं, पोस्टल बैलेट के लिए भी 33 टीम लगाईं गईं है। प्रत्येक टीम में दो-दो सदस्य रखे गए हैं। 

 

मेरठ दक्षिण में सबसे ज्यादा 38 राउंड: 

सिवालखास, कुल बूथ – 394, कुल राउंड – 29

सरधना, कुल बूथ – 402, कुल राउंड – 29

हस्तिनापुर, कुल बूथ – 391, कुल राउंड – 29

किठौर, कुल बूथ – 417, कुल राउंड – 30

मेरठ कैंट, कुल बूथ – 467, कुल राउंड – 34

मेरठ शहर, कुल बूथ – 361, कुल राउंड – 26

मेरठ दक्षिण, कुल बूथा – 525, कुल राउंड – 38

मोबाइल प्रतिबंधित, विजय जुलूसों पर रोक

वहीं, मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाने पर रोक रहेगी। विजय जुुलूस की भी अनुमति नहीं है। विजयी प्रत्याशी को जीत का प्रमाण-पत्र लेकर शांतिपूर्वक तरीके से मतगणना स्थल से जाना होगा।

विधानसभावार प्रमुख प्रत्याशी

सिवालखास – 


भाजपा- मनिंदरपाल सिंह, सपा-रालोद गठबंधन – गुलाम मोहम्मद, बसपा – मुकर्रम अली उर्फ नन्हें खातून, कांग्रेस – जगदीश प्रसाद

सरधना –

भाजपा – संगीत सोम, सपा-रालोद गठबंधन – अतुल प्रधान, बसपा – संजीव धामा, कांग्रेस – सैयद रेहानुउद्दीन

हस्तिनापुर – 

भाजपा – दिनेश खटीक, सपा -रालोद गठबंधन – योगेश वर्मा, बसपा – संजीव कुमार, कांग्रेस- अर्चना गौतम

किठौर – 

भाजपा – सत्यवीर त्यागी, सपा-रालोद गठबंधन – शाहिद मंजूर, बसपा – केपी मावी, कांग्रेस -बबीता गुर्जर

दक्षिण –

भाजपा – सोमेंद्र तोमर, सपा-रालोद गठबंधन – हाजी आदिल चौधरी, बसपा – दिलशाद अली, कांग्रेस- नफीस

कैंट – 

भाजपा – अमित अग्रवाल, सपा-रालोद गठबंधन – मनीषा अहलावत, बसपा – अमित शर्मा, कांग्रेस – अवनीश काजला

शहर- 

भाजपा – कमलदत्त शर्मा, सपा-रालोद गठबंधन – रफीक अंसारी, बसपा – दिलशाद, कांग्रेस – रंजन शर्मा

विधानसभावार 2022 का वोट प्रतिशत 

हस्तिनापुर – 66.87, सरधना – 67.33, सिवालखास – 68.92, मेरठ कैंट – 56.66, दक्षिण – 61.92, शहर – 64.25, किठौर – 69.17

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here