[ad_1]
12:46 PM, 08-Apr-2022
Sarkari Results LIVE :Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test
उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफेकेशन के अनुसार UPTET 2021-2022 के परिणाम 25 फरवरी, 2022 को जारी होना था। हालांकि, राज्य में विधानसभा चुनाव के कारण इसमें देरी हुई है।
12:38 PM, 08-Apr-2022
Sarkari Result UPTET Answer Key 2022 कैसे चेक करें फाइनल आंसर की?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे NOTIFICATIONS के सेक्शन में जाएं।
- अब पेज पर दिखाई दे रहे यूपीटीईटी 2021 की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब उत्तर का मिलान कर लें।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
12:14 PM, 08-Apr-2022
Sarkari Job Result : UPTET Result Answer Key 2022
उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 यानी यूपीटीईटी की अंतिम/ फाइनल उत्तर कुंजी (UPTET Answer Key 2021) गुरुवार को ही जारी कर दी है। इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
11:43 AM, 08-Apr-2022
यूपी टेट रिजल्ट लाइव: 18 लाख उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, थोड़ी देर में जारी होगा यूपीटीईटी का रिजल्ट, पढ़ें लाइव अपडेट
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के परिणाम अब किसी भी समय जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार जो यूपीटीईटी 2022 में उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर देख सकते हैं।
[ad_2]
Source link