Home उत्तर प्रदेश आगरा के ट्रैफिक इंस्पेक्टर बने ‘हीरो’: भोजपुरी फिल्म में निभाया मुख्य किरदार,...

आगरा के ट्रैफिक इंस्पेक्टर बने ‘हीरो’: भोजपुरी फिल्म में निभाया मुख्य किरदार, साथियों संग देखने पहुंचे सिनेमाघर

0
112

[ad_1]

सार

आगरा में तैनात यातायात निरीक्षक आनंद ओझा मूलरूप से बिहार के आरा जिले के रहने वाला है। उन्होंने भोजपुरी फिल्म कुंभ निवास में मुख्य किरदार निभाया। शुक्रवार को यह फिल्म रिलीज हुई। 

ख़बर सुनें

आगरा में तैनात यातायात निरीक्षक आनंद ओझा की फिल्म कुंभ निवास शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। आनंद ओझा इस फिल्म में मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह हैं। आनंद ओझा ने बताया कि फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है, जिसमें कई जाने माने कलाकारों ने काम किया है। फिल्म के निर्माता रितेश श्रीवास्वत और वंदना श्रीवास्तव हैं। निर्देशन मनोज श्रीवास्तव ने किया है।

शहर के भगवान टॉकीज में यातायात निरीक्षक आनंद ओझा शुक्रवार को अपने साथियों के साथ फिल्म देखने पहुंचे। सिनेमा हॉल में सभी ने ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। फिल्म में उनके अभिनय की सराहना की। फिल्म देखने पहुंचे लोगों ने भी आनंद ओझा के साथ सेल्फी ली।

बचपन से था अभिनय का शौक

आनंद ओझा मूलरूप से बिहार के आरा जिले के दोघरा के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता किसान हैं। बचपन में वह अपने गांव से सिनेमा शहर देखने जाते थे, तब से उनके मन में फिल्मों में अभिनय करने का सपना पल रहा था। बाद में वह थियेटर से जुड़ गए। 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद एक दिन वो बिना बताए मुंबई चले गए।

वहां उन्होंने फिल्मों के लिए बहुत संघर्ष किया, लेकिन उन्हें कोई मौका नहीं मिला। उन्होंने मुंबई में तीन-चार महीने चौकीदार की नौकरी भी की। जब काम नहीं मिला तो उनके पिता उन्हें वापस घर ले आए। उन्होंने फिर से पढ़ाई शुरू की और ग्रेजुएशन किया। वर्ष 2001 में आनंद ने पुलिस सब इंस्पेक्टर के लिए फॉर्म भरा। पहली बार में ही परीक्षा पास करके वह पुलिस में भर्ती हो गए।

यह भी पढ़ें -  UP Police Constable Recruitment 2022: सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में एक सवाल को हल करने में मिलता है कितने सेकेंड का समय, क्या होती है समयसीमा

2005 में मिला था पहला ब्रेक

आनंद ओझा को वर्ष 2005 में उन्हें पहला ब्रेक मिला। फिल्म की शूटिंग शुरू हुई, लेकिन काम बीच में ही रुक गया। इसके बाद उन्हें आठ साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। 2013 में इनकी पहली फिल्म सबसे बड़ा मुजरिम रिलीज हुई थी। इसके बाद अब उनकी दूसरी फिल्म कुंभ निवास रिलीज हुई है। यह भोजपुरी हॉरर फिल्म है।

विस्तार

आगरा में तैनात यातायात निरीक्षक आनंद ओझा की फिल्म कुंभ निवास शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। आनंद ओझा इस फिल्म में मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह हैं। आनंद ओझा ने बताया कि फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है, जिसमें कई जाने माने कलाकारों ने काम किया है। फिल्म के निर्माता रितेश श्रीवास्वत और वंदना श्रीवास्तव हैं। निर्देशन मनोज श्रीवास्तव ने किया है।

शहर के भगवान टॉकीज में यातायात निरीक्षक आनंद ओझा शुक्रवार को अपने साथियों के साथ फिल्म देखने पहुंचे। सिनेमा हॉल में सभी ने ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। फिल्म में उनके अभिनय की सराहना की। फिल्म देखने पहुंचे लोगों ने भी आनंद ओझा के साथ सेल्फी ली।

बचपन से था अभिनय का शौक

आनंद ओझा मूलरूप से बिहार के आरा जिले के दोघरा के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता किसान हैं। बचपन में वह अपने गांव से सिनेमा शहर देखने जाते थे, तब से उनके मन में फिल्मों में अभिनय करने का सपना पल रहा था। बाद में वह थियेटर से जुड़ गए। 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद एक दिन वो बिना बताए मुंबई चले गए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here