Home उत्तर प्रदेश उन्नाव घर के बाहर सो रहे शिक्षक पर ईंट से हमला, गंभीर

घर के बाहर सो रहे शिक्षक पर ईंट से हमला, गंभीर

0
101

[ad_1]

ख़बर सुनें

उन्नाव। पुरवा नगर क्षेत्र में घर के बाहर सो रहे शिक्षक पर एक शख्स ने ईंट से हमला कर दिया। सिर व मुंह में चोट आने से शिक्षक की हालत गंभीर है। परिजनों गुरुवार सुबह सीएचसी पहुंचाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नगर के मोहल्ला कस्टोलवा निवासी सुखदेव प्रसाद (52) कस्बे में ही स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। बुधवार रात वह घर के बरामदे में सो रहे थे। पत्नी व बच्चे घर के भीतर सो रहे थे। देर रात एक शख्स ने सुखदेव के सिर व मुंह पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया। तख्त के पास ही तेज पंखा चलने से घायल सुखदेव की आवाज घरवाले नहीं सुन पाए। भोर पहर पड़ोसी रामसागर ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। बेहोशी की हालत में परिजनों ने उन्हें सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बेटे अरविंद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: ऑटो चलक ने बच्चे से किया कुकर्म, गिरफ्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here