Home अपराध उन्नाव में सड़क पर उतरे सैकड़ों छात्र, विद्यालय की अव्यवस्थाओं को लेकर...

उन्नाव में सड़क पर उतरे सैकड़ों छात्र, विद्यालय की अव्यवस्थाओं को लेकर मोहान चौराहे पर लगाया जाम

0
117

उन्नाव जिले के हसनगंज के न्योतनी नगर पंचायत के बाहर स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के सैकड़ों छात्र बुधवार सुबह मोहान चौराहे पर पहुंच गए। छात्रों ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण भोजन न मिलने, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होने, प्रधानाचार्य के व्यवहार और शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप लगा धरना देकर बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग जाम कर दिया।

छात्रों के प्रदर्शन से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर कोतवाली प्रभारी शरद कुमार, सीओ तेज बहादुर सिंह, अजगैन, सोहरामऊ व पुरवा सीओ अरविंद चौरसिया समेत समाज कल्याण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे।

यह भी पढ़ें -  आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड 2022 ibps.in पर जारी- यहां बताया गया है कि कैसे डाउनलोड करें

छात्रों का कहना था कि पर्याप्त शिक्षक न होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं भोजन और पेयजल की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है। अधिकारियों ने वार्ता कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन गुस्साए छात्रों ने उनकी बात नहीं मानी।

पिछले सत्र में कार्यरत सभी गेस्ट टीचरों (अतिथि शिक्षकों) को वर्तमान सत्र में भी निरंतर सेवा में रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। माननीय न्यायालय व शासन के निर्देशों के क्रम में यह व्यवस्था लागू की गई है, जिससे किसी भी विद्यालय में शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी..,- संजीव सिंह निदेशक समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here