Home अपराध दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

0
34

शाहाबाद/हरदोई। हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे गोपालपुर गांव के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में सुधीर (24) पुत्र अनिल निवासी गुजीदेई और सौरभ पुत्र संतोष निवासी सिंगुलापुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, गौरव उर्फ अनुभव निवासी सिंगुलापुर और प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  प्रयागराज : अतीक की कब्र पर तिरंगा लगाने वाले को जेल, धूमनगंज पुलिस ने की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर सभी लोग घायल अवस्था में पड़े मिले। इनमें गौरव करीब आठ फीट गहरी खाई में पड़ा मिला। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में दो युवकों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here