Home उत्तर प्रदेश वाराणसी-कानपुर के बदले कमिश्नर, गोंडा-श्रावस्ती को मिले नए डीएम, 16 IAS अफसरों...

वाराणसी-कानपुर के बदले कमिश्नर, गोंडा-श्रावस्ती को मिले नए डीएम, 16 IAS अफसरों का तबादला

0
50

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को एक बार फिर वाराणसी-कानपुर के कमिश्नर और गोंडा-श्रावस्ती के डीएम समेत 16 आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। चंदौली समेत पांच जिलों के जिलाधिकारियों को भी बदल दिया गया है।

तबादला सूची में कानपुर और वाराणसी के मंडलायुक्तों का नाम प्रमुख है। दोनों अधिकारियों की अदला-बदली की गई है। वाराणसी के मंडलायुक्त एस. राजलिंगम को कानपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं, कानपुर में तैनात आईएएस विजयेंद्र पांडियन को वाराणसी का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। वाराणसी मंडल में वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली जिले शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  कौन हैं नोएडा की नई पुलिस कमिश्नर और यूपी की पहली महिला पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह?

वहीं, गोंडा में भी जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं। रमेश रंजन को गोंडा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा चंदौली के डीएम चंद्र मोहन गर्ग को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। भदोही के जिलाधिकारी शैलेश कुमार को चंदौली का नया डीएम बनाया गया है। वहीं, अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग) अनिल कुमार सिंह को भदोही का जिलाधिकारी नियुक्त करने के साथ भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here