Home उत्तर प्रदेश मौसम: आगरा में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, तापमान 43 डिग्री पार,...

मौसम: आगरा में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, तापमान 43 डिग्री पार, सात दिनों तक नहीं राहत की उम्मीद

0
156

[ad_1]

सार

आगरा मंडल में भीषण गर्मी हो रही है, जिससे लोग बेहाल है। रविवार का आगरा सूबे में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। दिनभर लू से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। तेज धूप त्वचा झुलसाती रही। 

ख़बर सुनें

ताजनगरी में सूरज का सितम जारी है। भीषण गर्मी में झुलसाने वाली धूप से जनजीवन बेहाल है। रविवार को दिन में तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप ने लोगों की त्वचा को झुलसा दिया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले सात दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।

रविवार सुबह सात बजे से ही धूप सताने लगी थी। दस बजे तक आसमान से अंगारे बरसने लगे। शाम पांच बजे तक गर्म हवा चलीं। दिन में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। रात का पारा 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में आगरा तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। 

झांसी सबसे अधिक गर्म रहा है। यहां दिन का पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 14 मई तक दिन में प्रचंड गर्मी पड़ेगी। पारा 45 डिग्री पार कर सकता है। बारिश के आसार नहीं हैं। 10 से 20 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवा चल सकती है। 

तप रही फतेहपुर सीकरी

जिला मुख्यालय से 32 किमी दूर फतेहपुरसीकरी तप रही है। मौसम विभाग ने यहां रविवार को 46.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। 11 मई को यहां पारा 47 डिग्री तक पहुंच सकता है।  

यह भी पढ़ें -  Atique Ahmed Update| 'ऑपरेशन अतीक' का ये फुलप्रूफ प्लान चौंका देगा आपको | Umesh Pal Murder Case

आगरा मंडल में मैनपुरी गर्म

आगरा मंडल में मैनपुरी रविवार को सबसे गर्म रहा। यहां 45.6 डिग्री पारा का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है। मथुरा व वृंदावन में 42 डिग्री, फिरोजाबाद में 41.2 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज हुआ है।

सूबे में टॉप-5 गर्म शहर

झांसी: 44.6 डिग्री
बांदा: 43.6 डिग्री
आगरा: 43.4 डिग्री
प्रयागराज: 39.6 डिग्री 
कानपुर: 39.6 डिग्री 

विस्तार

ताजनगरी में सूरज का सितम जारी है। भीषण गर्मी में झुलसाने वाली धूप से जनजीवन बेहाल है। रविवार को दिन में तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप ने लोगों की त्वचा को झुलसा दिया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले सात दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।

रविवार सुबह सात बजे से ही धूप सताने लगी थी। दस बजे तक आसमान से अंगारे बरसने लगे। शाम पांच बजे तक गर्म हवा चलीं। दिन में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। रात का पारा 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में आगरा तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। 

झांसी सबसे अधिक गर्म रहा है। यहां दिन का पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 14 मई तक दिन में प्रचंड गर्मी पड़ेगी। पारा 45 डिग्री पार कर सकता है। बारिश के आसार नहीं हैं। 10 से 20 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवा चल सकती है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here