मथुरा में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह: ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के बाद जानी विकास कार्यों की प्रगति

0
22

[ad_1]

अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 11 May 2022 12:22 PM IST

सार

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार रात को ही मथुरा पहुंच गए थे। रात में वह अघोर पीठ पहुंचे। यहां महामंडलेश्वर बाल योगेश्वर आनंद से मुलाकात की।

बांकेबिहारी मंदिर में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

बांकेबिहारी मंदिर में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार की सुबह वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा की। इसके बाद  पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों से बात की। जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की प्रगति जानी। 

मंगलवार रात को मथुरा पहुंचे जल शक्ति मंत्री 

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार रात को ही मथुरा पहुंच गए। रात में वह अघोर पीठ पहुंचे। उन्होंने महामंडलेश्वर बाल योगेश्वर आनंद से मुलाकात की। इस दौरान बाल योगेश्वर जल शक्ति मंत्री को मथुरा-वृंदावन में यमुना की दयनीय स्थिति से अवगत कराया। स्वतंत्र देव सिंह ने सरकारी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। 

बुधवार की सुबह किए बांकेबिहारी के दर्शन 

कैबिनेट मंत्री बुधवार की सुबह सबसे पहले वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। सेवायतों ने उन्हें पूजा कराई। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिले के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से मुलाकात की। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा की। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here