Agra crime: पति बना हैवान, सोते समय कर दी पत्नी की हत्या, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

0
38

[ad_1]

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 May 2022 09:37 AM IST

सार

न्यू आगरा थाना क्षेत्र में पति ने धारदार हथियार से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। सुबह जब विवाहिता के ससुर ने बहू का खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
  

murder demo

murder demo
– फोटो : फाइल फोटो

ख़बर सुनें

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पति ने बेरहमी से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब महिला सो रही थी। तड़के जब ससुर ने बहू के शव को खून  से लथपथ पड़ा देखा, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी पति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये मामला थाना न्यू आगरा के नगला हवेली का है। गांव लोहकरेरा निवासी प्रीति की शादी दिसंबर 2021 को नगला हवेली निवासी उमंग सिंह से हुई थी। सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्यनारायण का कहना है कि उमंग सिंह के किसी दूसरी युवती से प्रेम संबंध थे। इसका पता प्रीति को चल गया था। इस वजह से घर में झगड़े हो रहे थे।

         

उपेंद्र रविवार तड़के 4:00 बजे  सोते समय प्रीति पर धारदार हथियार से वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। घर की छत पर सो रहे उमंग के पिता सुबह जागे तो बहू का शव पड़ा हुआ मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उपेंद्र को हिरासत में ले लिया गया है।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here