यूपी चुनाव 2022: आगरा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

0
24

[ad_1]

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 28 Jan 2022 06:53 PM IST

सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिवसीय आगरा प्रवास पर हैं। पहले दिन उन्होंने आगरा छावनी, उत्तर और दक्षिण क्षेत्र में जनसंपर्क किया। 

जनसंपर्क करते छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने यहां कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए जन संपर्क किया और घर-घर जाकर वोट मांगे। दोपहर को माथुर वैश्य भवन पंचकुइयां पर युवा संसद कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद व्यापारियों से भी संवाद किया।

भूपेश बघेल गुरुवार देर रात आगरा पहुंचे गए थे। होटल आइटीसी मुगल में उन्होंने आगरा की सभी विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों, सेक्टर और बूथ प्रभारियों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। प्रत्याशियों से नामांकन के बाद किए गए कार्यों की जानकारी ली।

आगरा छावनी क्षेत्र से शुरू किया जनसंपर्क अभियान
भूपेश बघेल ने शुक्रवार सुबह जनसंपर्क अभियान आगरा छावनी विधानसभा क्षेत्र में खेरिया मोड़ से शुरू किया। उन्होंने घर-घर जाकर जन संपर्क किया। शाहगंज में उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बघेल ने आगरा उत्तर और दक्षिण क्षेत्र में भी प्रचार किया। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा के लोगों से बात की है। लोग परिवर्तन चाहते हैं और कांग्रेस को समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देकर महिलाओं को जगाने का काम किया है। यूपी का भविष्य प्रियंका गांधी हैं।

यह भी पढ़ें -  Allahabad High Court : हाईकोर्ट सेवा संवर्ग के छह और निजी सचिव संवर्ग के सात अधिकारियों की पदोन्नति

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने यहां कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए जन संपर्क किया और घर-घर जाकर वोट मांगे। दोपहर को माथुर वैश्य भवन पंचकुइयां पर युवा संसद कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद व्यापारियों से भी संवाद किया।

भूपेश बघेल गुरुवार देर रात आगरा पहुंचे गए थे। होटल आइटीसी मुगल में उन्होंने आगरा की सभी विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों, सेक्टर और बूथ प्रभारियों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। प्रत्याशियों से नामांकन के बाद किए गए कार्यों की जानकारी ली।

आगरा छावनी क्षेत्र से शुरू किया जनसंपर्क अभियान

भूपेश बघेल ने शुक्रवार सुबह जनसंपर्क अभियान आगरा छावनी विधानसभा क्षेत्र में खेरिया मोड़ से शुरू किया। उन्होंने घर-घर जाकर जन संपर्क किया। शाहगंज में उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बघेल ने आगरा उत्तर और दक्षिण क्षेत्र में भी प्रचार किया। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा के लोगों से बात की है। लोग परिवर्तन चाहते हैं और कांग्रेस को समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देकर महिलाओं को जगाने का काम किया है। यूपी का भविष्य प्रियंका गांधी हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here